Home Chandigarh 14 गांवों के गायब राजस्व रिकॉर्ड पर गरमाई सियासत, भाजपा ने राज्यपाल-सीएम...

14 गांवों के गायब राजस्व रिकॉर्ड पर गरमाई सियासत, भाजपा ने राज्यपाल-सीएम से मांगा जवाब

नंगल । राजवीर दीक्षित

(Politics Heats Up Over Missing Revenue Records of 14 Villages; BJP Seeks Answers from Governor and Chief Minister)श्री आनंदपुर साहिब विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नंगल सब-डिवीजन के 14 गांवों के राजस्व रिकॉर्ड गायब होने का मामला अब पूरी तरह राजनीतिक मुद्दा बन गया है। जनहित में इस मामले को लगातार उठाने वाले भाजपा नेता गोवर्धन सोनी और भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और मुख्य सचिव को पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

अविनाश राय खन्ना ने कहा कि राजस्व रिकॉर्ड गायब होने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-503 के कीरतपुर साहिब-नंगल फोरलेन प्रोजेक्ट का कार्य पूरी तरह प्रभावित हो गया है। उनका कहना है कि पंजाब और हिमाचल प्रदेश को जोड़ने वाली यह महत्वपूर्ण परियोजना केवल प्रशासनिक लापरवाही के कारण रुकी हुई है। उन्होंने दोषी अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने और जल्द से जल्द रिकॉर्ड बहाल करने की मांग की, ताकि विकास कार्यों में और देरी न हो।

वहीं, पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुभाष शर्मा ने पूरे मामले की निष्पक्ष पुलिस जांच की मांग करते हुए आरोप लगाया कि गायब हुए रिकॉर्ड का संबंध सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों से हो सकता है। उन्होंने कहा कि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, रिकॉर्ड उपलब्ध न होने के कारण 14 गांवों में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है। इसका असर केवल फोरलेन परियोजना तक सीमित नहीं है, बल्कि नंगल में प्रस्तावित न्यायिक कोर्ट कॉम्प्लेक्स का निर्माण भी अटका हुआ है।

हालांकि इस मामले में पहले ही एफआईआर दर्ज की जा चुकी है, लेकिन जांच अब तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची है। सेवानिवृत्त राजस्व अधिकारियों और आधुनिक सर्वे तकनीकों की मदद से रिकॉर्ड दोबारा तैयार करने के प्रयास भी सफल नहीं हुए हैं। ऐसे में सेहजोवाल, मेघपुर, मानकपुर, अजौली, निक्कू नंगल, नंगली, कलसेरा, बंडलेहरी, डुकली, जोल, सगतपुर, कुलग्रां, भट्टों और दरोली सहित 14 गांवों के रिकॉर्ड गायब होने से विकास परियोजनाएं और राजस्व विभाग के नियमित कार्य गंभीर रूप से प्रभावित हो रहे हैं।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
पंचकूला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 20 स्पा सेंटरों को नोटिस जारी, दो कथित देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ पत्रकारों के लिए पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान! ₹10 लाख तक मुफ्त इलाज और ₹5 लाख दुर्घटना बीमा बठिंडा में पूर्व शिअद पार्षद का अनोखा प्रदर्शन: सीएम भगवंत मान की तस्वीरों वाली सब्जियों की माला पहनकर जताया विरोध धार्मिक चिन्हों के नाम पर युवाओं को परीक्षा से रोकना तानाशाही: सतपाल सिंह सत्ती 80वां मीरपुर पतन दिवस: चंडीगढ़ में 1947 नरसंहार के 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों का सम्मान, आपात मदद के लिए क्यूआरटी शुरू BBMB में PESCO कर्मचारियों का मुद्दा गरमाया! डॉ. सुभाष शर्मा ने चेयरमैन से की 26 कर्मचारियों को एडजस्ट करने की मांग छात्र आत्महत्या मामले में लव ट्राएंगल का खुलासा, एक साल बाद युवती पर केस दर्ज रेलवे में टीसी की नौकरी का झांसा देकर 13 युवाओं से 40 लाख की ठगी, दो के खिलाफ मामला दर्ज पाकिस्तान के पंजाब में 80 साल बाद फिर खुला ऐतिहासिक गुरुद्वारा खारा साहिब, अकाल तख्त जत्थेदार ने की अगुवाई करतारपुर कॉरिडोर को फिर से खोलने के लिए अकाल तख्त के कार्यवाहक जत्थेदार गड़गज्ज ने की अरदास