Home Chandigarh 19 जुलाई तक मानसून का कहर: पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में बारिश...

19 जुलाई तक मानसून का कहर: पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में बारिश को लेकर IMD की बड़ी भविष्यवाणी

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित

(“Monsoon Fury Till July 19: IMD Issues Rain Forecast for Punjab, Haryana & Delhi “) भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर-पश्चिम भारत के लिए बड़ा मौसम अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा और 19 जुलाई तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। कई इलाकों में गरज-चमक, तेज़ हवाएं और बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और बेहद जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की है।

आईएमडी के राष्ट्रीय पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक, 18 और 19 जुलाई को बारिश की गतिविधियां और तेज़ हो सकती हैं। वहीं हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कई हिस्सों में भी व्यापक बारिश का अनुमान है। पहाड़ी क्षेत्रों में भारी वर्षा के चलते भूस्खलन और अचानक बाढ़ जैसी स्थितियां बनने की आशंका जताई गई है।

इस बीच देश के अन्य राज्यों से भी बारिश से जुड़ी चिंताजनक खबरें सामने आई हैं। महाराष्ट्र में पिछले छह दिनों के दौरान बारिश और मौसम संबंधी घटनाओं में 12 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 21 लोग घायल हुए हैं। पुणे जिले के मोशी इलाके में इमारत गिरने की घटना सबसे दर्दनाक रही, जहां 9 लोगों ने जान गंवाई।

वहीं अरुणाचल प्रदेश में बाढ़ का कहर लगातार जारी है। करा दादी जिले में कुमे नदी पर बना 84 मीटर लंबा पुल बह गया, जिससे 8 गांवों का संपर्क पूरी तरह कट गया। राज्य में अब तक बाढ़ और भूस्खलन से 7 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 97 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ दिन संवेदनशील रहेंगे। ऐसे में प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करें और मौसम से जुड़े ताज़ा अपडेट पर लगातार नज़र बनाए रखें।

Translate »
error: Content is protected !!