Home Education फीस वृद्धि से नाराज छात्र, ऊना महाविद्यालय में विद्यार्थी परिषद ने किया...

फीस वृद्धि से नाराज छात्र, ऊना महाविद्यालय में विद्यार्थी परिषद ने किया हवन

ऊना । राजवीर दीक्षित

(Students upset over fee hike; Vidyarthi Parishad performs *Havan* at Una College)राजकीय महाविद्यालय ऊना में विद्यार्थियों से जुड़ी विभिन्न मांगों और फीस वृद्धि के विरोध में चल रहे आंदोलन के बीच आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से महाविद्यालय प्रबंधन की सद्बुद्धि और सकारात्मक सोच के लिए हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हवन में आहुतियां डालकर प्रबंधन से विद्यार्थियों की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान करने की प्रार्थना की।
इकाई मंत्री नवी राजपूत ने कहा कि विद्यार्थी परिषद लंबे समय से शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को महाविद्यालय प्रशासन के समक्ष रख रही है। इसके बावजूद अभी तक विद्यार्थियों की समस्याओं का कोई संतोषजनक समाधान सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि फीस वृद्धि समेत विद्यार्थियों से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर छात्र लगातार अपनी आवाज उठा रहे हैं, लेकिन प्रबंधन की ओर से अपेक्षित सकारात्मक पहल नहीं की गई है।
विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कहा कि आज आयोजित हवन-यज्ञ किसी टकराव का माध्यम नहीं, बल्कि सकारात्मक सोच और सद्बुद्धि की कामना का प्रतीक है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि महाविद्यालय प्रबंधन को विद्यार्थियों की परेशानियों को समझने और उनकी जायज मांगों पर उचित निर्णय लेने की सद्बुद्धि मिले। कार्यकर्ताओं ने कहा कि छात्रों की समस्याओं को नजरअंदाज करने के बजाय प्रशासन को बातचीत के माध्यम से समाधान की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।
परिषद ने स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों की मांगों को लेकर उनका संघर्ष पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक रहेगा। जब तक फीस वृद्धि सहित उनकी जायज मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। साथ ही कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय प्रशासन से जल्द बातचीत कर छात्रों की समस्याओं का समाधान निकालने की मांग की, ताकि शैक्षणिक माहौल प्रभावित न हो और विद्यार्थियों को राहत मिल सके।

Translate »
error: Content is protected !!