Home Breaking News चेन स्नेचिंग मामले में एक आरोपी गिरफ्तार बंगाणा में महिला से सोने की चेन छीनने की वारदात का खुलासा, पंजाब से दबोचा आरोपी

चेन स्नेचिंग मामले में एक आरोपी गिरफ्तार बंगाणा में महिला से सोने की चेन छीनने की वारदात का खुलासा, पंजाब से दबोचा आरोपी

ऊना। राजवीर दीक्षित

बंगाणा पुलिस ने सोने की चेन स्नेचिंग के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को पंजाब से गिरफ्तार किया है। 14 अगस्त को पुलिस थाना बंगाणा के तहत एक महिला ने दो मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों द्वारा उसके गले से सोने की चेन छीनने की शिकायत दर्ज करवाई थी।

शिकायत मिलने के बाद जिला पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मानव स्रोतों की मदद से आरोपियों की पहचान करने के प्रयास तेज किए।

कपूरथला से आरोपी गिरफ्तार

जिला पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ तथा पुलिस थाना बंगाणा के प्रभारी निरीक्षक रोहित कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सुखदेव सिंह उर्फ केवा निवासी गांव बूट, डाकघर सुभानपुर, तहसील एवं जिला कपूरथला, पंजाब को 24 अगस्त को उसके गांव बूट से गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे 27 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगामी जांच में वारदात में शामिल दूसरे आरोपी तथा अन्य तथ्यों का पता लगाने में जुटी है।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
लुधियाना: 97 लाख फॉलोअर्स वाले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पर पत्नी को प्रताड़ित करने और मारपीट का केस दर्ज भाजपा से दूरी के बावजूद 'वारिस पंजाब दे' के नेता खालसा ने महिला आरक्षण और परिसीमन का किया समर्थन फिटनेस के लिए साइकिल चलाने को तैयार? पंचकूला में रविवार को होगा फिट इंडिया का 100वां साइकिलिंग अभियान चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया साइट रद्दीकरण पर हाईकोर्ट सख्त, तीन यूटी अधिकारियों के आदेश खारिज पंचकूला में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, मैनेजर समेत ग्राहक गिरफ्तार पंचकूला: महिलाओं को बार-बार थाने के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, DCP अमरिंदर सिंह ने दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश संटेक सिटी मनी लॉन्ड्रिंग केस: ED ने 253 करोड़ की संपत्ति कुर्क की, अजय सहगल पर कसा शिकंजा 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच जगपाल सिंह अबुलखुराना बने पंजाब कांग्रेस के महासचिव (संगठन) वर्धमान ग्रुप के चेयरमैन से 7 करोड़ की डिजिटल अरेस्ट ठगी, ईडी ने 7 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की सप्लीमेंट्री चार्जशीट पंजाब के दो पूर्व कैडेट भारतीय नौसेना में अधिकारी बने, मोहाली संस्थान का आंकड़ा 200 के पार