Home Breaking News हिमाचल के बिलासपुर में नशे पर शिकंजा, 4.523 किलो चरस के साथ...

हिमाचल के बिलासपुर में नशे पर शिकंजा, 4.523 किलो चरस के साथ 3 गिरफ्तार

बिलासपुर । राजवीर दीक्षित

(Crackdown on drugs in Bilaspur, Himachal; 3 arrested with 4.523 kg of charas)बिलासपुर में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है। स्पेशल डिटेक्शन टीम ने बलोह-मल्यावर लिंक रोड पर नाकाबंदी कर एक कार की तलाशी ली, जिसमें 4.523 किलोग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने नेपाल निवासी पति-पत्नी सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया है। आरोपियों के खिलाफ घुमारवीं पुलिस थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद चरस कहां से लाई गई थी और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी।
बिलासपुर में नशा तस्करों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। स्पेशल डिटेक्शन टीम ने कार की तलाशी के दौरान 4.523 किलोग्राम चरस बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में नेपाल निवासी पति-पत्नी भी शामिल हैं।
बलोह-मल्यावर लिंक रोड पर पुलिस की नाकाबंदी के दौरान नशे की बड़ी खेप पकड़ी गई। एसडीटी की टीम ने इस दौरान एक कार को शक के आधार पर रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार में सवार तीन लोगों के कब्जे से 4.523 किलोग्राम चरस बरामद हुई। बरामदगी के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर चरस की सप्लाई चेन और इसके पीछे जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान विश्वास उर्फ विशाल थापा (32), निवासी लुंबिनी, नेपाल, उसकी पत्नी और घनश्याम (25), निवासी गुराण, तहसील बालीचौकी, जिला मंडी के रूप में हुई है। पुलिस ने चरस को कब्जे में लेकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।
चरस बरामदगी के बाद पुलिस ने घुमारवीं थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ के जरिए तस्करी के पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। जांच की मुख्य कड़ी यह जानना है कि बरामद चरस कहां से लाई गई थी और इसे आगे किसे सौंपा जाना था। पुलिस सप्लाई चेन के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक तलाश रही है, जिससे इस नेटवर्क में शामिल अन्य संदिग्धों तक पहुंचा जा सके।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने कहा कि जिले को नशामुक्त बनाने की दिशा में पुलिस पूरी गंभीरता के साथ काम कर रही है। नशे के कारोबार के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का फोकस केवल नशे की खेप पकड़ने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे सक्रिय नेटवर्क और सप्लाई चैन से जुड़े लोगों तक पहुंचने पर भी है।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
पंजाब चुनाव से पहले धार्मिक वोट बैंक साधने में जुटी AAP, 400 किमी लंबी गुरु रविदास शोभा यात्रा का ऐलान गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व के लिए वाराणसी पहुंचे पंजाब के मंत्री, 30 नवंबर को निकलेगी भव्य शोभा यात्रा पंचकूला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 20 स्पा सेंटरों को नोटिस जारी, दो कथित देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ पत्रकारों के लिए पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान! ₹10 लाख तक मुफ्त इलाज और ₹5 लाख दुर्घटना बीमा बठिंडा में पूर्व शिअद पार्षद का अनोखा प्रदर्शन: सीएम भगवंत मान की तस्वीरों वाली सब्जियों की माला पहनकर जताया विरोध धार्मिक चिन्हों के नाम पर युवाओं को परीक्षा से रोकना तानाशाही: सतपाल सिंह सत्ती 80वां मीरपुर पतन दिवस: चंडीगढ़ में 1947 नरसंहार के 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों का सम्मान, आपात मदद के लिए क्यूआरटी शुरू BBMB में PESCO कर्मचारियों का मुद्दा गरमाया! डॉ. सुभाष शर्मा ने चेयरमैन से की 26 कर्मचारियों को एडजस्ट करने की मांग छात्र आत्महत्या मामले में लव ट्राएंगल का खुलासा, एक साल बाद युवती पर केस दर्ज रेलवे में टीसी की नौकरी का झांसा देकर 13 युवाओं से 40 लाख की ठगी, दो के खिलाफ मामला दर्ज