Home Breaking News सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी से…मां को बताई आपबीती,आरोपी गिरफ्तार !

सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी से…मां को बताई आपबीती,आरोपी गिरफ्तार !

सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी से...मां को बताई आपबीती,आरोपी गिरफ्तार !

लुधियाना। राजवीर दीक्षित

लुधियाना के साहनेवाल थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि उसकी मां के दूसरे कमरे में सोने के दौरान सौतेला पिता उसके कमरे में पहुंचा और उसके साथ गलत हरकत की। पीड़िता ने घटना के बाद अपनी मां को पूरी बात बताई, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी सौतेले पिता अरविंद सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ BNS की धारा 74 और POCSO एक्ट की धारा 4 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

मां के दूसरे कमरे में सोने के दौरान हुई घटना

पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि 25 अगस्त की रात वह अपने कमरे में सो रही थी। उसकी मां पास के दूसरे कमरे में थी। इसी दौरान उसका सौतेला पिता कथित तौर पर उसके कमरे में आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा।

पीड़िता के मुताबिक, घटना के बाद वह काफी डर गई और किसी तरह अपनी मां के पास पहुंची। उसने मां को पूरी घटना के बारे में बताया।

शिकायत के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

मामले की जानकारी मिलने के बाद परिवार ने पुलिस से संपर्क किया। जांच अधिकारी एएसआई रणधीर सिंह के अनुसार, शिकायत मिलते ही केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अब मामले से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है और पीड़िता के बयान समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

14-15 साल पहले हुई थी आरोपी से शादी

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता की मां सुदेश कुमारी ने करीब 14-15 साल पहले अरविंद सिंह से दूसरी शादी की थी। आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले का रहने वाला बताया गया है और ड्राइवर का काम करता है। परिवार में तीन बच्चे हैं। पीड़िता सबसे बड़ी बेटी है और 10वीं कक्षा में पढ़ती है।

पुलिस की जांच जारी है। नाबालिग की पहचान से जुड़ी कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।

Translate »
error: Content is protected !!