Home India राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक कल, CEO के नाम पर लगेगी...

राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक कल, CEO के नाम पर लगेगी मुहर!

अयोध्या। राजवीर दीक्षित 

(Crucial meeting of the Ram Mandir Trust in Ayodhya tomorrow; CEO’s name likely to be finalized!) रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक 2 सितंबर को दोपहर 3 बजे मणिराम दास जी की छावनी में होगी। बैठक में ट्रस्ट के पहले CEO के नाम की घोषणा होने की संभावना है। इसके साथ ही कई महत्वपूर्ण समितियों के गठन और ट्रस्ट की आगामी व्यवस्थाओं को लेकर भी फैसले लिए जा सकते हैं।

CEO के नाम पर सबसे पहले फैसला

बैठक में सबसे प्रमुख मुद्दा ट्रस्ट के CEO की नियुक्ति माना जा रहा है। CEO के चयन के लिए गठित सर्च कमेटी के तीनों सदस्य अयोध्या पहुंच चुके हैं। इनमें सेवानिवृत्त जस्टिस प्रमोद कोहली, सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल विष्णुकांत चतुर्वेदी और वैज्ञानिक एवं उद्योगपति सुरेश हावड़े शामिल हैं।

प्रसाद और परिक्रमा समितियों पर भी चर्चा

ट्रस्ट की बैठक में प्रसाद समिति और परिक्रमा समिति के गठन का ऐलान भी संभव है। इसके अलावा धार्मिक समिति में सदस्यों की संख्या बढ़ाने और ट्रस्ट में खाली पड़े पदों को भरने पर भी विचार किया जा सकता है।

ट्रस्ट से जुड़े पदाधिकारियों की गतिविधियां तेज

बैठक से एक दिन पहले ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि, सदस्य दिनेश दास और महासचिव कृष्ण मोहन राम जन्मभूमि परिसर स्थित ग्रीन हाउस पहुंचे। CEO के चयन से जुड़ी सर्च कमेटी के तीनों सदस्य भी अयोध्या पहुंच चुके हैं।

स्थायी महासचिव की घोषणा पर संशय

हालांकि, ट्रस्ट के स्थायी महासचिव के नाम की घोषणा 2 सितंबर की बैठक में होने की संभावना कम बताई जा रही है। इस पद को लेकर प्रक्रिया अभी जारी है।

अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास से भी मुलाकात

अयोध्या पहुंचे सर्च कमेटी के तीनों सदस्यों ने राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास से मुलाकात भी की है। बैठक से पहले ट्रस्ट के महत्वपूर्ण पदों और समितियों को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं।

Translate »
error: Content is protected !!