Home Crime पंजाब में ASI को सिर में गोली, घायल हालत में खुद बाइक...

पंजाब में ASI को सिर में गोली, घायल हालत में खुद बाइक से थाने पहुंचे

अमृतसर। राजवीर दीक्षित 

(ASI shot in the head in Punjab; reached the police station on his motorcycle despite his injuries) अमृतसर में ड्यूटी से लौट रहे एक ASI पर अज्ञात व्यक्ति ने फायरिंग कर दी। गोली सिर में लगने से ASI जसवंत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हैरानी की बात यह रही कि चोट के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और खुद बाइक चलाकर थाना अजनाला पहुंच गए।

थाने पहुंचने के बाद पुलिस कर्मचारियों ने उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

भल्ला पिंड के पास हुई फायरिंग

जानकारी के अनुसार, ASI जसवंत सिंह अमृतसर पुलिस लाइन में ड्यूटी पूरी करने के बाद मोटरसाइकिल से अजनाला की ओर जा रहे थे। इसी दौरान भल्ला पिंड गांव के पास एक व्यक्ति ने उन पर गोली चला दी।

फायरिंग में गोली उनके सिर में लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बावजूद उन्होंने बाइक संभाली और सीधे थाना अजनाला पहुंचकर पुलिस कर्मचारियों को घटना की जानकारी दी।

अस्पताल में इलाज जारी

थाने में पहुंचने के बाद पुलिस कर्मचारियों ने घायल ASI को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है।

हमलावर की तलाश में जुटी पुलिस

इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह के मुताबिक फायरिंग की घटना थाना राजासांसी क्षेत्र में हुई है। गोली चलाने वाले व्यक्ति की पहचान अभी नहीं हो सकी है और हमले के पीछे की वजह भी स्पष्ट नहीं है।

पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Translate »
error: Content is protected !!