Home Punjab ऊना में भाजपा को लगा झटका; पूर्व अध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी

ऊना में भाजपा को लगा झटका; पूर्व अध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी

ऊना। राजवीर दीक्षित

(Setback for BJP in Una; former president quits the party) रिपोह मिसरां पंचायत के प्रधान और भाजपा एससी मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष रहे सेवानिवृत्त बीडीओ विशन देव ने भाजपा को छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया। उनके साथ पंचायत के सभी वार्ड मेंबरों ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने विशन देव और उनके साथ आए पंचायत प्रतिनिधियों को कांग्रेस का पटका पहनाकर पार्टी में शामिल करवाया। विधायक ने सभी का कांग्रेस में स्वागत करते हुए कहा कि उनके अनुभव और सहयोग से संगठन को मजबूती मिलेगी।

कांग्रेस में शामिल होने के बाद सेवानिवृत्त बीडीओ विशन देव ने कहा कि उन्होंने भाजपा छोड़ने का फैसला कांग्रेस विधायक सुदर्शन सिंह बबलू की कुशल नीति और कार्यशैली से प्रभावित होकर लिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा में उन्हें लगातार नजरअंदाज किया जा रहा था।

ऐसे में उन्होंने कांग्रेस के साथ चलने का निर्णय लिया।विशन देव के साथ पंचायत के सभी वार्ड मेंबरों के कांग्रेस में शामिल होने से क्षेत्र की स्थानीय राजनीति में हलचल बढ़ गई है। कांग्रेस नेताओं ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि उनके पार्टी में आने से संगठन को पंचायत स्तर पर मजबूती मिलेगी।

वहीं, इस घटनाक्रम के बाद आगामी दिनों में क्षेत्र की राजनीति में इसके असर को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

Translate »
error: Content is protected !!