Home Punjab Punjab News IPS अधिकारी गुलनीत सिंह खुराना को मिलेगा केंद्रीय गृह मंत्री पदक, शानदार...

IPS अधिकारी गुलनीत सिंह खुराना को मिलेगा केंद्रीय गृह मंत्री पदक, शानदार सेवाओं के लिए किया जाएगा सम्मानित

IPS अधिकारी गुलनीत सिंह खुराना को मिलेगा केंद्रीय गृह मंत्री पदक, शानदार सेवाओं के लिए किया जाएगा सम्मानित

रोपड़ जिले में एसएसपी के पद पर लंबे समय तक दी थीं उत्कृष्ट सेवाएं

चंडीगढ़ । राजवीर दीक्षित

पंजाब पुलिस के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी गुलनीत सिंह खुराना को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए भारत के केंद्रीय गृह मंत्री पदक से सम्मानित किया जाएगा। इस खबर के सामने आने के बाद पुलिस विभाग और रोपड़ जिले में खुशी का माहौल है।
उल्लेखनीय है कि गुलनीत सिंह खुराना ने रोपड़ जिले में एसएसपी के रूप में लंबे समय तक अपनी सेवाएं दी थीं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया और जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।
वर्तमान में वह पंजाब पुलिस में डीआईजी स्तर के अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्हें केंद्रीय गृह मंत्री पदक से सम्मानित किया जाना उनकी उत्कृष्ट पेशेवर कार्यशैली, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पित सेवाओं का सम्मान है।

Translate »
error: Content is protected !!