Home Una News बीटन में निर्माणाधीन तालाब का निरीक्षण करने पहुंचे मुकेश अग्निहोत्री

बीटन में निर्माणाधीन तालाब का निरीक्षण करने पहुंचे मुकेश अग्निहोत्री

हरोली (ऊना)। राजवीर दीक्षित 

(Deputy Chief Minister Mukesh Agnihotri arrived to inspect the pond under construction in Beetan) उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बुधवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के बीटन में करीब 2 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन तालाब के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की प्रगति का जायजा लिया।

तालाब के सौंदर्यीकरण के साथ यहां फाउंटेन, ओपन जिम, सुंदर पार्क और वॉकिंग पाथ विकसित किए जाएंगे। इससे क्षेत्रवासियों को घूमने-फिरने, व्यायाम और मनोरंजन के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। परियोजना पूरी होने के बाद यह स्थान स्थानीय लोगों के लिए आकर्षण का नया केंद्र बनेगा।

जनसुविधाओं और सौंदर्यीकरण को प्राथमिकता

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि क्षेत्र के विकास के साथ जनसुविधाओं, स्वच्छता और सुंदरता को प्राथमिकता देना उनका संकल्प है। इसके लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि लोगों को अपने आसपास बेहतर सुविधाएं मिलें और गांवों का स्वरूप और आकर्षक बने।

उन्होंने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में पारंपरिक तालाबों के संरक्षण, जल संचयन और सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इन प्रयासों से जल संरक्षण को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ स्थानीय क्षेत्रों में बेहतर सुविधाएं विकसित होंगी।

उल्लेखनीय है कि बीटन में तालाब के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का भूमि पूजन अप्रैल 2026 में किया गया था। इस परियोजना की अनुमानित लागत करीब 2.03 करोड़ रुपये है।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
करतारपुर कॉरिडोर को फिर से खोलने के लिए अकाल तख्त के कार्यवाहक जत्थेदार गड़गज्ज ने की अरदास पंजाब में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: चंडीगढ़ के व्यक्ति से 154.77 करोड़ रुपये की वसूली प्रक्रिया शुरू परख सर्वेक्षण 2027-28 से पहले चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने बढ़ाई पढ़ाई की निगरानी, सरकारी स्कूलों में शुरू हुआ 'पनाश' मूल्यांकन चंडीगढ़ शिल्प मेले में बिखरी सांस्कृतिक विविधता, लोक नृत्य और सूफी संगीत ने मोहा मन पीयू कुलपति टंकेश्वर कुमार ने पुटा को दिया आश्वासन, शिक्षकों की लंबित मांगों का जल्द होगा समाधान लुधियाना में भीषण सड़क हादसा: मिनी ट्रक और ऑटो-रिक्शा की टक्कर में 3 की मौत, एक ही परिवार के 5 लोग घायल सियासी ड्रामा! कांग्रेस प्रत्याशी ने 3 बार बदला पाला, BJP के टिकट पर निर्विरोध बनीं प्रधान पंजाब में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका, विधायक डॉ. चरणजीत सिंह अकाली दल में शामिल कनाडा के ब्रैम्पटन में रेस्तरां गोलीबारी और हमले के मामले में पंजाब मूल के दो युवक गिरफ्तार BSF जवान की हिरासत में मौत: NCB ने निलंबित सैन्य अधिकारी मेजर अमित कुमार को मूल कैडर में वापस भेजा