शिमला। राजवीर दीक्षित
(Major administrative reshuffle in Himachal! 8 officers transferred) हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए एक HAS और सात HPS अधिकारियों के तबादला एवं तैनाती आदेश जारी किए हैं। कार्तिकेय शर्मा को SDM शिमला ग्रामीण नियुक्त किया गया है, जबकि पुलिस विभाग में भी कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।
गृह विभाग की ओर से जारी आदेशों के अनुसार, सभी सात HPS अधिकारियों की नई तैनाती तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
बबिता राणा बनीं ASP, बनगढ़ तैनात
HPPS 2008 बैच की अधिकारी बबिता राणा को प्रथम हिमाचल प्रदेश आर्म्ड पुलिस बटालियन, जुंगा से स्थानांतरित कर ASP (लीव रिजर्व), प्रथम भारतीय रिजर्व बटालियन, बनगढ़, जिला ऊना में तैनात किया गया है।
फिरोज खान को शिमला, अजय कुमार को मनाली की जिम्मेदारी
फिरोज खान: ऊना स्थित स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो से स्थानांतरित कर DSP (इंटेलिजेंस), शिमला लगाया गया है।
अजय कुमार-III: तीसरी भारतीय रिजर्व बटालियन, पंडोह से स्थानांतरित कर SDPO मनाली, जिला कुल्लू नियुक्त किए गए हैं।
तीन अधिकारी पुलिस मुख्यालय में तैनात
सरकार ने संजीव कुमार-IV, हेमराज और विक्रांत बोंसरा को DSP (लीव रिजर्व), पुलिस मुख्यालय शिमला में तैनात किया है। संजीव कुमार पहले पुलिस मुख्यालय में तैनाती की प्रतीक्षा कर रहे थे, जबकि हेमराज ऊना में DSP (मुख्यालय) और विक्रांत बोंसरा मनाली में SDPO के पद पर कार्यरत थे। विक्रांत के पास केलांग स्थित विजिलेंस ब्यूरो में DSP का अतिरिक्त कार्यभार भी था।
हरीश कुमार शर्मा पुलिस लाइन भराड़ी भेजे गए
HPPS 2013 बैच के अधिकारी हरीश कुमार शर्मा को प्रथम हिमाचल प्रदेश आर्म्ड पुलिस बटालियन, जुंगा से स्थानांतरित कर पुलिस लाइन भराड़ी में तैनात किया गया है।
सरकार के इस फेरबदल के तहत प्रशासनिक और पुलिस विभाग में अधिकारियों की नई जिम्मेदारियां निर्धारित की गई हैं।


















