Home Punjab पंजाब में पुलिस एनकाउंटर! 2 बदमाशों को लगी गोली

पंजाब में पुलिस एनकाउंटर! 2 बदमाशों को लगी गोली

मोगा। राजवीर दीक्षित 

(Police encounter in Punjab! 2 criminals shot) पंजाब के मोगा में मंगलवार को पुलिस और दो कथित बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। थाना मेहना के अंतर्गत तखाणवध लिंक रोड पर पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे पुलिस को देखकर भागने लगे। पीछा करने के दौरान उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों युवक गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें मौके पर ही काबू कर लिया।

पुलिस को देखकर बढ़ाई बाइक की रफ्तार

पुलिस के अनुसार, एक पुलिस पार्टी इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान तखाणवध लिंक रोड पर बाइक सवार दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन उन्होंने बाइक की रफ्तार बढ़ाकर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने उनका पीछा किया।

बाइक से गिरते ही पुलिस पर फायरिंग

कुछ दूरी पर बाइक का संतुलन बिगड़ने से दोनों युवक सड़क पर गिर गए। आरोप है कि इसके बाद उन्होंने पुलिस पार्टी पर गोलियां चला दीं। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों युवक घायल हो गए।

दोनों के पास से हथियार बरामद

घायल युवकों की पहचान गुरसेवक और आकाशदीप के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर उपचार के लिए मोगा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों के कब्जे से हथियार भी बरामद किए गए हैं।

मुठभेड़ के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों आरोपी किस मामले में वांछित थे और उनके पास हथियार कहां से आए। इसके अलावा उनके किसी अन्य साथी या गिरोह से संबंधों की भी जांच की जा रही है।

फिलहाल दोनों घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है और पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
साझा मुलाजिम मंच के संयोजक सुखचैन खेड़ा ने सरकारी सेवा से दिया इस्तीफा अकाली दल (वारिस पंजाब दे) ने 28 नए जिला अध्यक्षों की घोषणा की क्रॉस-बॉर्डर मैट्रिमोनियल क्रूरता मामले में न्यूज़ीलैंड पुलिस पहली बार भारत में दर्ज करेगी पंजाब की महिला का वीडियो बयान पंजाब की जेलों में मोबाइल के इस्तेमाल पर उठे सवाल, पूर्व मंत्री के सोशल मीडिया पोस्ट से मचा हड़कंप ED के रडार पर पंजाब के अफसर! 3 IAS, 1 IPS का नाम पंजाब में पटाखे का धमाका! युवक की दर्दनाक मौत लालजीत सिंह भुल्लर ने किया पंजाब विधानसभा चुनाव न लड़ने का ऐलान पंजाब में कल स्कूल बंद या खुले? छुट्टी पर सस्पेंस! गोवर्धन पूजा पर मथुरा में विदेशी भक्तों का सैलाब! अमेरिकी अदालत ने पन्नू को भारतीय अदालतों के माध्यम से एनएसए डोभाल और पूर्व रॉ प्रमुख गोयल पर मुकदमा चलाने की दी अनुमति