Home Haryana CM सैनी के काफिले की गाड़ी 50 फीट गहरी खाई में गिरी,...

CM सैनी के काफिले की गाड़ी 50 फीट गहरी खाई में गिरी, 2 घायल!

पंचकूला। राजवीर दीक्षित 

 

(Vehicle from CM Saini’s convoy falls into a 50-foot-deep gorge; 2 injured!) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के काफिले में शामिल दमकल विभाग की गाड़ी मंगलवार को हादसे का शिकार हो गई। मोरनी से पंचकूला लौटते समय वाहन अनियंत्रित होकर करीब 50 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक समेत दो कर्मचारी घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए पंचकूला के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मोरनी में जैविक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद उनका काफिला पंचकूला की ओर लौट रहा था। इसी दौरान थापली नेचर कैंप से पहले एक मोड़ पर काफिले में शामिल दमकल वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

15 गाड़ियों के काफिले में शामिल थी दमकल गाड़ी

चंडीमंदिर थाना प्रभारी रामपाल ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मोरनी में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद करीब 15 वाहनों का काफिला पंचकूला लौट रहा था। मुख्यमंत्री की गाड़ी सबसे आगे थी, जबकि दमकल विभाग का वाहन काफिले के पिछले हिस्से में चल रहा था।

इसी दौरान थापली नेचर कैंप से कुछ पहले पहाड़ी मार्ग पर हादसा हो गया।

पानी के दबाव से बिगड़ा संतुलन, खाई में पलटी गाड़ी

एसएचओ रामपाल के अनुसार, दमकल वाहन में पानी भरा हुआ था। ढलान वाले मार्ग पर तीखा मोड़ काटते समय पानी के दबाव से वाहन का संतुलन बिगड़ गया।

चालक नियंत्रण नहीं रख सका और गाड़ी पलटते हुए करीब 50 फीट नीचे खाई में जा गिरी। नीचे मौजूद पेड़ों और पत्थरों से टकराने के बाद वाहन रुक गया।

हादसे में दमकल गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

चालक मोहित और फायर ऑपरेटर लेखराज घायल

पुलिस के अनुसार, दुर्घटना के समय दमकल वाहन में चालक समेत चार कर्मचारी सवार थे।

हादसे में चालक मोहित और फायर ऑपरेटर लेखराज को अधिक चोटें आई हैं। लेखराज के हाथ में फ्रैक्चर बताया गया है, जबकि अन्य दो कर्मचारियों को हल्की चोटें आई हैं।

दुर्घटना के तुरंत बाद काफिले में शामिल अन्य वाहन रुक गए। मौके पर मौजूद लोग और पुलिसकर्मी खाई में उतरे तथा वाहन में फंसे कर्मचारियों को बाहर निकाला।

घायलों को पंचकूला अस्पताल पहुंचाया

पुलिस और मौके पर मौजूद लोगों की मदद से चारों घायल कर्मचारियों को बाहर निकालकर पंचकूला के सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

हादसे से बेखबर आगे निकल गए मुख्यमंत्री

एसएचओ रामपाल ने बताया कि दुर्घटना के समय मुख्यमंत्री की गाड़ी काफिले में काफी आगे थी। इस कारण उन्हें हादसे की तत्काल जानकारी नहीं मिल सकी।

मुख्यमंत्री का वाहन आगे निकल गया, जबकि पीछे चल रहे अन्य वाहनों में सवार लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य में मदद की।

फिलहाल पुलिस ने दुर्घटना से जुड़ी जानकारी जुटाई है। पहाड़ी मार्ग पर तीखे मोड़ और पानी से भरे दमकल वाहन का संतुलन बिगड़ना हादसे की प्रमुख वजह बताई जा रही है।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
CM सैनी के काफिले की गाड़ी 50 फीट गहरी खाई में गिरी, 2 घायल! सत्ता में आने पर मानसा में बनाएंगे औद्योगिक हब और व्यापार मंत्रालय: सुखबीर बादल कोहरे का असर! जम्मू-काठगोदाम की दो साप्ताहिक ट्रेनें रद्द अकाली गठबंधन पर पाटिल का दोटूक जवाब, सभी 117 सीटों पर लड़ेगी BJP! मोहाली: शादी से इनकार पर 19 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या, प्रेमी के पिता गिरफ्तार नैना देवी से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी भिड़ी, 3 की मौत, 27 घायल! पीजीआई में 6 लाख के इंजेक्शन चोरी का मामला: कोर्ट ने आरोपी अटेंडेंट की जमानत याचिका खारिज की ₹20 हजार की घूस लेते कंप्यूटर ऑपरेटर दबोचा, ACB का बड़ा एक्शन! सोनिया गांधी की नई पुस्तक चर्चा में! CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किया लोकार्पण चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी घोटाला: सीबीआई ने पूर्व कर्मचारी अनुभव मिश्रा के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की