Home Haryana हरियाणा में शराब पार्टी के दौरान दोस्त का मर्डर!

हरियाणा में शराब पार्टी के दौरान दोस्त का मर्डर!

सोनीपत। राजवीर दीक्षित 

 

(Friend murdered during a liquor party in Haryana!) हरियाणा के सोनीपत में शराब पार्टी के दौरान मामूली कहासुनी ने खूनी रूप ले लिया। टोंट कसने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि उसके ही दोस्त ने घर में रखा सब्जी काटने वाला चाकू उठाकर उस पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।

जानकारी के अनुसार, तीन युवक एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच टोंट कसने पर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक घर के अंदर से सब्जी काटने वाला चाकू उठा लाया और दूसरे युवक पर कई वार कर दिए।

हमले में युवक गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा। वारदात के बाद दोनों दोस्त उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए।

अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए।

पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश और हत्या के पीछे की वजहों की जांच में जुटी है।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
हरियाणा में शराब पार्टी के दौरान दोस्त का मर्डर! चंडीगढ़ में ली कार्बुजियर द्वारा डिजाइन किए गए हेरिटेज मैनहोल कवर चोरी, दो गिरफ्तार नशे के खिलाफ सड़क पर उतरेंगे CM सुक्खू, मंडी में 13 नवंबर को जागरूकता मार्च पंजाब और हरियाणा पुलिस ने 2027 विधानसभा चुनावों से पहले बढ़ाई आपसी तालमेल बाबा नौध सिंह: 95 वर्ष की आयु में स्वर्ण मंदिर की रक्षा के लिए शहीद हुए महान सिख योद्धा मोहाली गैरेज आगजनी मामला: भूमि विवाद के चलते 14 कारें जलाई गईं, पांच पर मामला दर्ज पंजाब के संगरूर में फ्लाईओवर से टकराई पीआरटीसी बस, तीन की मौत और 18 घायल हिमाचल की कला विरासत का उत्सव! चित्रकार शोभा सिंह की 125वीं जयंती पर विशेष आयोजन पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 12 नवंबर से शुरू होगी ईवीएम और वीवीपैट की पहली जांच पंजाब में शिरोमणि अकाली दल (पुनर सुरजीत) का बड़ा ऐलान, भाजपा और अकाली धड़ों से गठबंधन से इंकार