Home Punjab ₹100 करोड़ का रोड प्रोजेक्ट, किशनगढ़-करतारपुर सड़क होगी चौड़ी

₹100 करोड़ का रोड प्रोजेक्ट, किशनगढ़-करतारपुर सड़क होगी चौड़ी

जालंधर। राजवीर दीक्षित 

 

(₹100 crore road project: Kishangarh – Kartarpur road to be widened) जालंधर और आसपास के इलाकों में हाईवे कनेक्टिविटी बेहतर बनाने की तैयारी है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) किशनगढ़-करतारपुर सड़क को चौड़ा करने और इस मार्ग पर दो फ्लाईओवर बनाने की योजना पर काम कर रहा है। परियोजना पर 100 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होने का अनुमान है।

यह प्रोजेक्ट दिल्ली-जम्मू-कटरा एक्सप्रेसवे और रिंग रोड कनेक्टिविटी नेटवर्क का हिस्सा होगा। इसके पूरा होने पर जालंधर से अमृतसर, तरनतारन और आसपास के क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्ता मिलेगा। इससे जालंधर शहर के भीतर यातायात का दबाव भी कम होने की उम्मीद है।

दो फ्लाईओवर और सड़क का विस्तार

प्रस्तावित योजना के तहत किशनगढ़ से करतारपुर तक मौजूदा सड़क को चौड़ा किया जाएगा। मार्ग पर दो फ्लाईओवर बनाए जाएंगे और इसे रिंग रोड तथा दिल्ली-जम्मू-कटरा एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा। इससे वाहन चालकों को हाईवे पर चढ़ने और उतरने के लिए अतिरिक्त रास्ते मिलेंगे।

NHAI फिलहाल परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार कर रहा है। DPR फाइनल होने के करीब दो महीने के भीतर टेंडर आमंत्रित किए जाने की संभावना है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने और निर्माण कार्य आवंटित होने के बाद परियोजना को तीन साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

जालंधर शहर में प्रवेश किए बिना पहुंच सकेंगे मंजिल तक

इस सड़क नेटवर्क से भोगपुर और आदमपुर की ओर से अमृतसर, अमृतसर एयरपोर्ट, तरनतारन और गोइंदवाल साहिब जाने वाले यात्रियों को लाभ मिलने की उम्मीद है। वाहन चालकों को जालंधर शहर के भीतर से गुजरने के बजाय वैकल्पिक सड़क नेटवर्क से अपने गंतव्य तक पहुंचने का रास्ता मिलेगा।

करतारपुर से पठानकोट की ओर जाने वाले यात्रियों को भी कहलवां और किशनगढ़ के पास दो प्रवेश बिंदु मिलने प्रस्तावित हैं। इससे शहर के ट्रैफिक से बचते हुए हाईवे तक पहुंचना आसान हो सकेगा।

14 गांवों को मिलेगा सीधा लाभ

इस परियोजना को बल्लां- काहलवां रिंग रोड से जोड़ने की भी योजना है। दोनों सड़क परियोजनाओं का संपर्क भट्ठे या मंड मोड़ के पास प्रस्तावित है। इससे आसपास के करीब 14 गांवों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

इन गांवों में किशनगढ़, संघवाल, ब्यास पिंड, करारी, दुगरी, फरीदपुर, वरियाह, मंड मोड़, मोर, भट्ठे, पसना, अंबगढ़, जाल्ला सिंह और काहलवां शामिल हैं। काहलवां के पास रिंग रोड पर स्लैब डालने का काम शुरू होने की जानकारी भी सामने आई है।

पुराना प्रस्ताव रद्द, नए सिरे से हुआ सर्वे

किशनगढ़-करतारपुर सड़क को चौड़ा करने का प्रस्ताव पहले भी तैयार किया गया था, लेकिन शुरुआती योजना रद्द कर दी गई थी। करीब छह महीने बाद नए सिरे से सर्वे करवाया गया। इसमें सड़क के दोनों ओर उपलब्ध जमीन, कृषि क्षेत्र, दुकानों और अन्य निर्माणों की स्थिति का आकलन किया गया।

नए सर्वे के आधार पर NHAI अब संशोधित DPR तैयार कर रहा है। प्रस्ताव के अनुसार, परियोजना के तहत विकसित सड़कों पर टोल व्यवस्था लागू होगी। हालांकि, निर्माण का अंतिम स्वरूप और काम शुरू होने का कार्यक्रम DPR तथा टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा।

परियोजना पूरी होने पर जालंधर और आसपास के गांवों को एक्सप्रेसवे व रिंग रोड नेटवर्क से बेहतर जुड़ाव मिलने की उम्मीद है।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
खेत में मिला बॉडीबिल्डर का गोली लगा शव, 2 दिन से था लापता ₹100 करोड़ का रोड प्रोजेक्ट, किशनगढ़-करतारपुर सड़क होगी चौड़ी भीषण सड़क हादसा: एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, कार ट्रक से टकराई भारत-अमेरिका का बड़ा एक्शन: ड्रग्स नेटवर्क के 6 सदस्य गिरफ्तार नकली कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री पर छापा, 9,391 बोतलें बरामद! महिलाओं को ₹1500 देने का वादा अधूरा? BJP ने कांग्रेस को घेरा! इंदिरा गांधी की याद में हिमाचल, CM सुक्खू ने अर्पित किए श्रद्धासुमन सोलन में जमीन के सौदों पर ब्रेक! क्या अब बचेंगे हिमाचल के पहाड़? दो लड़कियों की आत्महत्या से मचा हड़कंप, CM सुक्खू ने दिए जांच के आदेश! हिमाचल विधानसभा में बवाल! सेना पर टिप्पणी को लेकर BJP का वॉकआउट