Home Himachal हिमाचल में पेयजल संकट की नौबत, नाले में कचरा मिलने से तीन...

हिमाचल में पेयजल संकट की नौबत, नाले में कचरा मिलने से तीन योजनाएं बंद!

सोलन।राजवीर दीक्षित

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में पेयजल स्रोत को दूषित करने का गंभीर मामला सामने आया है। वाकनाघाट-मामलीग सड़क पर गंभर नदी में मिलने वाले सेरी नाले में चिकन की हड्डियां और मांस के अवशेष फेंके जाने के बाद जल शक्ति विभाग ने तीन पेयजल योजनाएं बंद कर दी हैं। इस कार्रवाई से करीब 5,000 से 6,000 लोगों की पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका है।

जानकारी के अनुसार, गंभर पुल के पास नाले में तीन अलग-अलग स्थानों पर चिकन के अवशेषों से भरी बोरियां फेंकी गई थीं। इसके अलावा नाले के बीचोंबीच और किनारों पर भी हड्डियां और मांस के अवशेष बिखरे मिले। कचरे से पूरे क्षेत्र में दुर्गंध फैल गई थी।

जल शक्ति विभाग ने एहतियातन डुमैहर, कोट-सिहारड़ और सेरीघाट पेयजल योजनाओं को बंद कर दिया है। इससे मामलीग, सयारी, सयारीघाट और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा डुमैहर तथा उसके आसपास के इलाकों में पानी का संकट गहरा सकता है।

सूचना मिलने पर प्रशासन, पुलिस और जल शक्ति विभाग की टीम मौके पर पहुंची। विभाग के एसडीओ ऐन सिंह ठाकुर के नेतृत्व में टीम ने स्थिति का जायजा लिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान के लिए वाकनाघाट और आसपास के क्षेत्रों के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

सोलन के एसडीएम गोपाल चंद शर्मा ने कहा कि प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है। इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

एसडीएम ने बताया कि पहले नाले की सफाई करवाई जाएगी। इसके बाद पानी के सैंपल जांच के लिए कंडाघाट स्थित प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। लैब से पानी के सुरक्षित होने की पुष्टि मिलने के बाद ही बंद पेयजल योजनाओं को दोबारा शुरू किया जाएगा।

सेरी नाला घटनास्थल से कुछ दूरी पर गंभर खड्ड में मिलता है। सोलन जिले की गंभर नदी कंडाघाट उपमंडल के करीब आधे ग्रामीण क्षेत्रों के लिए प्रमुख जल स्रोत है। ऐसे में नाले में चिकन वेस्ट फेंके जाने की घटना ने पेयजल सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

गौरतलब है कि घटनास्थल हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल के आवास के भी नजदीक है।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
पंचभीष्म एवं कोटि गायत्री महायज्ञ की पूर्णाहुति में शामिल हुए मुकेश अग्निहोत्री हिमाचल में पेयजल संकट की नौबत, नाले में कचरा मिलने से तीन योजनाएं बंद! शुरुआती विरोध के बाद बीजेपी को शिअद के साथ गठबंधन की ताकत का एहसास हुआ पीएम मोदी की पहल, सुखबीर बादल का रुख और जमीनी सर्वे: जानिए कैसे फिर करीब आए पुराने साथी बीजेपी और अकाली दल शबद-कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल, गुरुपर्व पर गुरुद्वारा साहिब में उमड़ी संगत पंजाब चुनाव 2027: प्रकाश पर्व पर भाजपा और अकाली दल में फिर हुआ चुनावी गठबंधन, अमित शाह ने की संयुक्त प्रेस वार्ता पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह की PM मोदी से अपील: करतारपुर कॉरिडोर खोलें और अटारी-वाघा बॉर्डर पर व्यापार बहाल करें हिमाचल में गूगल मैप के गलत रास्ते ने बढ़ाई परेशानी, नदी किनारे फंसा ट्रक हिमाचल में रिटायर्ड शिक्षिका के घर चोरी, लाखों के गहने और नकदी गायब! गुरपर्व पर बड़ा सियासी धमाका: पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए भाजपा और अकाली दल के बीच गठबंधन का औपचारिक ऐलान आज