Home International बिना हिजाब गाया, 74 कोड़े पड़े; गायिका पर 2 साल की पाबंदी!

बिना हिजाब गाया, 74 कोड़े पड़े; गायिका पर 2 साल की पाबंदी!

तेहरान। टारगेट न्यूज नेटवर्क 

 

(Sang without a hijab, received 74 lashes; singer faces a 2-year ban!) ईरान में बिना हिजाब पहने सार्वजनिक रूप से गाना गाने की कीमत एक महिला गायिका को 74 कोड़ों के रूप में चुकानी पड़ी। गायिका परस्तू अहमदी और उनके साथियों को सोमवार को यह सजा दी गई। जून 2026 में कुम शहर की अदालत ने उन्हें 74-74 कोड़े मारने का आदेश सुनाया था। उन पर बिना हिजाब गाने और अश्लील कंटेंट बनाने के आरोप लगाए गए थे।

यह मामला दिसंबर 2024 का है, जब परस्तू अहमदी ने यूट्यूब पर बिना हिजाब के लाइव कॉन्सर्ट का वीडियो जारी किया था। करीब 27 मिनट के इस वीडियो में वह स्लीवलेस ड्रेस पहने चार पुरुष संगीतकारों के साथ गाना गाती नजर आई थीं। उन्होंने ईरान का लोकप्रिय देशभक्ति गीत ‘अज खूने जवानाने वतन’ गाया था।

दो साल तक गाने और विदेश जाने पर रोक

अदालत ने गायिका और उनके साथियों पर दो साल तक देश छोड़ने की रोक भी लगाई है। इस अवधि में वे किसी भी तरह के कार्यक्रम में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। मानवाधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल ने अक्टूबर में इस सजा का विरोध करते हुए ईरानी अधिकारियों से कोड़े मारने की सजा लागू न करने की अपील की थी।

ईरान में महिलाओं पर सख्त पाबंदियां

ईरान में महिलाओं के लिए सार्वजनिक स्थानों पर हिजाब पहनना अनिवार्य है। महिलाओं के सार्वजनिक रूप से अकेले गाने और पहनावे को लेकर भी सख्त नियम लागू हैं। परस्तू अहमदी पहले भी इन प्रतिबंधों का विरोध कर चुकी हैं। वर्ष 2022 में हिजाब विरोधी प्रदर्शनों के समर्थन में गाने के बाद वह चर्चा में आई थीं। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने उनसे पूछताछ की और उनके घर की तलाशी भी ली थी।

महसा अमिनी की मौत के बाद भड़का था आंदोलन

ईरान में 1979 की इस्लामी क्रांति के बाद से महिलाओं के लिए हिजाब पहनना कानूनी रूप से अनिवार्य है। सितंबर 2022 में 22 वर्षीय महसा अमिनी की पुलिस हिरासत में मौत के बाद हिजाब कानूनों के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन तेज हो गया था।

महसा को तेहरान में हिजाब ठीक से न पहनने के आरोप में हिरासत में लिया गया था। तीन दिन बाद उनकी मौत हो गई। ईरानी सरकार ने मौत की वजह पहले से मौजूद स्वास्थ्य समस्याओं को बताया था, जबकि मानवाधिकार संगठनों और संयुक्त राष्ट्र की जांच टीम ने इस दावे पर सवाल उठाए। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में उनकी मौत के लिए ईरानी अधिकारियों की पिटाई को जिम्मेदार बताया गया था।

महसा की मौत के बाद कई महीनों तक पूरे ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शन हुए। हजारों महिलाएं सड़कों पर उतरीं और हिजाब कानूनों को खत्म करने की मांग की। ईरानी सरकार ने इन प्रदर्शनों को सख्ती से दबा दिया था।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
PGT भर्ती: 2,607 पदों पर 4.17 लाख की दावेदारी! बिना हिजाब गाया, 74 कोड़े पड़े; गायिका पर 2 साल की पाबंदी! मुकेश अग्निहोत्री ने गुरु नानक देव जी के आगे टेका माथा पढ़ाई के लिए रूस गया, अब युद्ध के मोर्चे पर! बेटे की वापसी के लिए पिता सुप्रीम कोर्ट पहुंचा 'छोटा भाई' से बड़े भाई तक: अमित शाह का कहना है कि अकाली दल पंजाब गठबंधन का नेतृत्व करेगा, सीएम पद अपने पास रखें होटल में DU छात्रा की संदिग्ध मौत, साथ ठहरा युवक फरार! 'पंजाब को पहले स्थान पर रखना': पीएम मोदी ने एनडीए में शिअद की वापसी का स्वागत किया, बीजेपी-अकाली गठबंधन को 'प्राकृतिक साझेदारी' बताया पंचभीष्म एवं कोटि गायत्री महायज्ञ की पूर्णाहुति में शामिल हुए मुकेश अग्निहोत्री हिमाचल में पेयजल संकट की नौबत, नाले में कचरा मिलने से तीन योजनाएं बंद! शुरुआती विरोध के बाद बीजेपी को शिअद के साथ गठबंधन की ताकत का एहसास हुआ