Home Legal बेटी की मौत पर मां को 18 लाख मुआवजा, 30 दिन में...

बेटी की मौत पर मां को 18 लाख मुआवजा, 30 दिन में भुगतान के आदेश!

चंडीगढ़ | राजवीर दीक्षित 

 

(Rs 18 lakh compensation for mother over daughter’s death; payment ordered within 30 days!) हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में सड़क हादसे में बेटी की मौत के बाद मां ने एक करोड़ रुपये मुआवजे की मांग की थी। चंडीगढ़ अदालत में बीमा कंपनी के साथ 18 लाख रुपये में समझौता हो गया। अदालत ने मुआवजे की राशि 30 दिन के भीतर जमा कराने के आदेश दिए हैं।

चंबा जिले के गेहरा निवासी 51 वर्षीय सुदर्शना देवी ने अपनी बेटी कीर्ति की मौत के बाद अदालत में मुआवजे के लिए याचिका दायर की थी। मामले में बीमा कंपनी ने 18 लाख रुपये को पूर्ण और अंतिम मुआवजा देने पर सहमति जताई, जिसे मां ने स्वीकार कर लिया। इसके बाद अदालत ने याचिका का निपटारा कर दिया।

28 जुलाई 2026 को हुआ था सड़क हादसा

मामले के अनुसार, कीर्ति की 28 जुलाई 2026 को सड़क हादसे में मौत हो गई थी। हादसे के दिन ही थाना डलहौजी, जिला चंबा में एफआईआर नंबर 42 दर्ज की गई थी।

पुलिस ने कार चालक बचन सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1) और 281 के तहत मामला दर्ज किया था। कार के मालिक रिपन सिंह थे, जबकि वाहन का बीमा आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी के पास था।

20 नवंबर को दर्ज हुए दोनों पक्षों के बयान

मामले में मां की ओर से अधिवक्ता स्वर्ण सिंह और बीमा कंपनी की ओर से अधिवक्ता साहिल अभि पेश हुए। समझौते को लेकर दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए गए।

बीमा कंपनी ने 18 लाख रुपये मुआवजा देने की सहमति दी। सुदर्शना देवी ने इस राशि को स्वीकार कर लिया और मामले का समझौते के आधार पर निपटारा हो गया।

30 दिन के भीतर जमा कराने होंगे 18 लाख

अदालत ने बीमा कंपनी को आदेश दिया है कि वह अवॉर्ड पारित होने की तारीख से 30 दिन के भीतर सुदर्शना देवी को 18 लाख रुपये का भुगतान करे।

यह राशि बेटी की मौत के संबंध में मां के पूरे दावे के पूर्ण और अंतिम निपटारे के तौर पर दी जाएगी।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
पंजाब विधानसभा चुनाव 2027: कांग्रेस ने गठबंधन के विकल्प रखे खुले, परगट सिंह बोले- हाईकमान लेगा अंतिम फैसला गुरु नानक की वाणी से मिलती है इंसानियत को दिशा: हिमाचल के राज्यपाल बेटी की मौत पर मां को 18 लाख मुआवजा, 30 दिन में भुगतान के आदेश! तरनतारन में आप महिला सरपंच और उनके पति पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बची जान; भाजपा ने मान सरकार को घेरा घर के टैंक में डूबी BSc छात्रा, पुलिस ने रुकवाया अंतिम संस्कार! सुनील जाखड़ की केजरीवाल और सिसोदिया को खुली चुनौती: 'पंजाब में चुनाव लड़कर दिखाएं, सामने मैं उतरूंगा मैदान में' होशियारपुर में ट्रैक्टर फैक्ट्री के अंदर घुसा तेंदुआ: 12 घंटे की कड़ी मशक्कत और ड्रोन सर्च के बाद वन विभाग ने किया रेस्क्यू श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर आरआर इनिशिएटिव ने लगाया चौथा रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्रित पंजाब चुनाव: 1996 के मोगा घोषणापत्र के 30 साल बाद, प्रधानमंत्री मोदी उसी शहर से करेंगे शिअद-भाजपा गठबंधन की बहाली हिमाचल में सेब की फसल पर संकट, वैज्ञानिकों ने बताई गिरावट की वजह