Home Himachal राशन वितरण व्यवस्था पर प्रशासन सख्त, PDS दुकानों की नियमित निगरानी होगी

राशन वितरण व्यवस्था पर प्रशासन सख्त, PDS दुकानों की नियमित निगरानी होगी

ऊना।राजवीर दीक्षित

सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत राशन वितरण में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने उचित मूल्य की दुकानों पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। अतिरिक्त उपायुक्त इशांत जसवाल ने अधिकारियों को दुकानों का नियमित निरीक्षण करने और राशन वितरण व्यवस्था पर लगातार नजर रखने को कहा है।

बुधवार को जिला स्तरीय सार्वजनिक वितरण प्रणाली समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीसी ने कहा कि उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाना और वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए।

उन्होंने बताया कि जिले में 326 उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से उपभोक्ताओं को राशन उपलब्ध करवाया जा रहा है।

जुलाई से अक्तूबर 2026 के दौरान जिले में 61,537 क्विंटल आटा, 38,703 क्विंटल चावल, 8,714 क्विंटल चीनी और 979 क्विंटल नमक वितरित किया गया। इसके अलावा 1,421 क्विंटल चना दाल, 1,830 क्विंटल मल्का दाल और 1,483 क्विंटल उड़द दाल भी उपभोक्ताओं तक पहुंचाई गई। इस अवधि में 6,16,257 लीटर सरसों का तेल वितरित किया गया।

बैठक में खाद्य आपूर्ति विभाग की निरीक्षण और प्रवर्तन कार्रवाई की भी समीक्षा की गई। एडीसी ने बताया कि जुलाई से अक्तूबर के बीच विभाग ने जिले में कुल 1,028 निरीक्षण किए। विभिन्न विभागीय आदेशों के तहत की गई कार्रवाई के परिणामस्वरूप 85,320 रुपये सरकारी कोष में जमा करवाए गए।

बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष पवन कुमार, जिला नियंत्रक खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राजीव शर्मा, जिला ऑडिट अधिकारी राजेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
करतारपुर कॉरिडोर पर दिल्ली हाई कोर्ट का हस्तक्षेप से इनकार, केंद्र के पाले में फैसला राशन वितरण व्यवस्था पर प्रशासन सख्त, PDS दुकानों की नियमित निगरानी होगी पंजाब पुलिस में बड़ा फेरबदल! तीन बड़े शहरों को नए कमिश्नर पंजाब विधानसभा चुनाव 2027: कांग्रेस ने गठबंधन के विकल्प रखे खुले, परगट सिंह बोले- हाईकमान लेगा अंतिम फैसला गुरु नानक की वाणी से मिलती है इंसानियत को दिशा: हिमाचल के राज्यपाल बेटी की मौत पर मां को 18 लाख मुआवजा, 30 दिन में भुगतान के आदेश! तरनतारन में आप महिला सरपंच और उनके पति पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बची जान; भाजपा ने मान सरकार को घेरा घर के टैंक में डूबी BSc छात्रा, पुलिस ने रुकवाया अंतिम संस्कार! सुनील जाखड़ की केजरीवाल और सिसोदिया को खुली चुनौती: 'पंजाब में चुनाव लड़कर दिखाएं, सामने मैं उतरूंगा मैदान में' होशियारपुर में ट्रैक्टर फैक्ट्री के अंदर घुसा तेंदुआ: 12 घंटे की कड़ी मशक्कत और ड्रोन सर्च के बाद वन विभाग ने किया रेस्क्यू