Home Himachal पांच दिन तक कोहरे की गिरफ्त में रहेगा हिमाचल, मौसम विभाग का...

पांच दिन तक कोहरे की गिरफ्त में रहेगा हिमाचल, मौसम विभाग का अलर्ट

शिमला।राजवीर दीक्षित

हिमाचल प्रदेश में सर्दी के बीच अब कोहरे का असर बढ़ने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 25 से 29 नवंबर तक प्रदेश के कुछ स्थानों पर घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। खासकर मैदानी और निचले इलाकों में देर रात और सुबह के समय दृश्यता कम रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार एक दिसंबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा।

मौसम विभाग की ओर से 25 नवंबर को जारी बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कहीं भी बारिश या बर्फबारी दर्ज नहीं की गई। बिलासपुर में घना कोहरा छाया रहा, जहां दृश्यता घटकर करीब 100 मीटर रह गई। वहीं मंडी में मध्यम कोहरे के कारण दृश्यता लगभग 400 मीटर रिकॉर्ड की गई।

विभाग ने 25 से 29 नवंबर तक अलग-अलग स्थानों पर घने कोहरे की आशंका जताई है। हालांकि, 30 नवंबर और एक दिसंबर के लिए कोहरे को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

प्रदेश में न्यूनतम तापमान के लिहाज से ताबो सबसे ठंडा रहा। यहां पारा गिरकर माइनस 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा कुकुमसेरी में माइनस 3.7 और केलांग में माइनस 1.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।

दूसरी ओर, अधिकतम तापमान के मामले में ऊना सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के अधिकांश मौसम केंद्रों पर अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ। हालांकि, कई स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 12 डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने वाहन चालकों को कोहरे के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। कम दृश्यता वाले क्षेत्रों में धीमी गति से वाहन चलाने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की गई है।

प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान

स्थान न्यूनतम तापमान
शिमला 10.2°C
धर्मशाला 9.4°C
ऊना 7.9°C
बिलासपुर 7.0°C
कांगड़ा 7.5°C
सोलन 3.8°C
सुंदरनगर 3.7°C
मनाली 4.6°C
मंडी 4.9°C
भुंतर 2.2°C
केलांग -1.2°C
कुकुमसेरी -3.7°C
ताबो -6.1°C
Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
पांच दिन तक कोहरे की गिरफ्त में रहेगा हिमाचल, मौसम विभाग का अलर्ट कसाब के वकील फीस के इंतजार में! 15 साल बाद भी बकाया नहीं मिला करतारपुर कॉरिडोर पर दिल्ली हाई कोर्ट का हस्तक्षेप से इनकार, केंद्र के पाले में फैसला राशन वितरण व्यवस्था पर प्रशासन सख्त, PDS दुकानों की नियमित निगरानी होगी पंजाब पुलिस में बड़ा फेरबदल! तीन बड़े शहरों को नए कमिश्नर पंजाब विधानसभा चुनाव 2027: कांग्रेस ने गठबंधन के विकल्प रखे खुले, परगट सिंह बोले- हाईकमान लेगा अंतिम फैसला गुरु नानक की वाणी से मिलती है इंसानियत को दिशा: हिमाचल के राज्यपाल बेटी की मौत पर मां को 18 लाख मुआवजा, 30 दिन में भुगतान के आदेश! तरनतारन में आप महिला सरपंच और उनके पति पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बची जान; भाजपा ने मान सरकार को घेरा घर के टैंक में डूबी BSc छात्रा, पुलिस ने रुकवाया अंतिम संस्कार!