Home Himachal हिमाचल में मौसम का नया अपडेट, बारिश नहीं और कई जिलों में...

हिमाचल में मौसम का नया अपडेट, बारिश नहीं और कई जिलों में कोहरे की चेतावनी

शिमला।राजवीर दीक्षित

हिमाचल प्रदेश में फिलहाल बारिश और बर्फबारी के आसार नहीं हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के 26 नवंबर को जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में 2 दिसंबर तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहेगा। हालांकि, मैदानी और निचले पहाड़ी क्षेत्रों में अगले पांच दिनों तक देर रात और सुबह घना कोहरा लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकता है।

मौसम विभाग ने 26 से 30 नवंबर तक कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की है। 1 और 2 दिसंबर के लिए प्रदेश में कोई विशेष चेतावनी नहीं दी गई है।

जिला स्तरीय पूर्वानुमान के मुताबिक बिलासपुर में भाखड़ा जलाशय और आसपास के क्षेत्रों में 26 से 30 नवंबर तक घना कोहरा छाने की संभावना है।

हमीरपुर जिले के सुजानपुर, टीहरा और आसपास के क्षेत्रों में मध्यम से घना कोहरा रह सकता है। मंडी जिले की बल्ह घाटी के कुछ इलाकों में भी इन पांच दिनों के दौरान मध्यम से घने कोहरे का पूर्वानुमान है।

ऊना, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, शिमला, सोलन, सिरमौर, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के लिए इस अवधि में जिला स्तर पर कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है।

प्रदेश में ठंड का असर लगातार बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार 26 नवंबर को ताबो में सबसे कम न्यूनतम तापमान माइनस 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान माइनस 4 से 6 डिग्री, मध्य पहाड़ी क्षेत्रों में 2 से 11 डिग्री और निचले पहाड़ी व मैदानी इलाकों में 5 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

वहीं, बीते दिन ऊना में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार 26 नवंबर से 2 दिसंबर तक प्रदेश के मैदानी, मध्य और ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा। अगले 3 से 4 दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

घने कोहरे के कारण कुछ स्थानों पर यातायात प्रभावित हो सकता है। विभाग ने वाहन चालकों को धीमी और सुरक्षित गति से वाहन चलाने, फॉग लाइट का इस्तेमाल करने और यात्रा से पहले मौसम की जानकारी लेने की सलाह दी है।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
हिमाचल में मौसम का नया अपडेट, बारिश नहीं और कई जिलों में कोहरे की चेतावनी मोगा में AAP रैली से पहले कर्मचारी नेता हिरासत में, थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन के बाद रिहा होटल में गोलियों की बरसात! 4 युवकों की हत्या, गैंगवार में फिर खूनी खेल घोड़ी पर सवार हुई दुल्हन! रूढ़ियों को तोड़ दिया बराबरी का संदेश शिमला की सड़कों पर कांग्रेस का संविधान रक्षा मार्च, भाजपा के खिलाफ उठाई आवाज स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल की छात्रा शश्विता ने क्विज प्रतियोगिता में मारी बाजी पासपोर्ट में गड़बड़ी पर इस नेता के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी सरदार शोभा सिंह को राष्ट्रीय सम्मान, केंद्र ने जारी किया ₹125 का स्मारक सिक्का दिल्ली कूच के छह साल बाद पंजाब का किसान आंदोलन: आपसी फूट और कम होते समर्थन से जूझते संगठन तरुण चुघ के भतीजे की शादी में गोबिंदगढ़ किला बना सियासी संगम, भाजपा-अकाली और कांग्रेस नेता एक छत के नीचे