Home Controversy धार्मिक चिन्हों के नाम पर युवाओं को परीक्षा से रोकना तानाशाही: सतपाल...

धार्मिक चिन्हों के नाम पर युवाओं को परीक्षा से रोकना तानाशाही: सतपाल सिंह सत्ती

धार्मिक चिन्हों के नाम पर युवाओं को परीक्षा से रोकना तानाशाही: सतपाल सिंह सत्ती

पटवारी भर्ती परीक्षा के नियमों पर कांग्रेस सरकार घिरी, प्रभावित अभ्यर्थियों के लिए दोबारा परीक्षा की मांग

ऊना । राजवीर दीक्षित

हिमाचल प्रदेश में पटवारी भर्ती परीक्षा के दौरान धार्मिक प्रतीकों को लेकर विवाद गरमा गया है। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं ऊना विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को धार्मिक चिन्हों के कारण प्रवेश न दिए जाने पर कांग्रेस सरकार और चयन आयोग के खिलाफ तीखा हमला बोला है।
सत्ती ने 27 नवंबर को आयोजित लिखित परीक्षा के दौरान हुई घटनाओं को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए संबंधित अधिसूचना तत्काल वापस लेने और परीक्षा से वंचित अभ्यर्थियों के लिए विशेष परीक्षा आयोजित करने की मांग की।
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार युवाओं को रोजगार देने के बजाय नए-नए नियमों और फरमानों से परेशान कर रही है। सत्ती के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया में ऐसी शर्तें लागू की जा रही हैं, जिनका कोई औचित्य नहीं है।
भाजपा विधायक ने बताया कि सोलन जिले के कुमारहट्टी में जशनदीप सिंह को कड़ा और गात्रा पहनने के कारण परीक्षा देने से रोका गया। वहीं, ऊना के चलोला स्थित शोभित आईटीआई परीक्षा केंद्र पर जसविंदर कौर को भी धार्मिक चिन्हों के चलते परीक्षा में बैठने नहीं दिया गया।
सत्ती ने कहा कि नकल रोकना सरकार और चयन आयोग की जिम्मेदारी है। इसके लिए सीसीटीवी कैमरे, सघन जांच और बेहतर निगरानी व्यवस्था अपनाई जा सकती है, लेकिन धार्मिक आस्था और पहचान से जुड़े प्रतीकों को उतरवाना स्वीकार्य नहीं है।
उन्होंने मंगलसूत्र, चूड़ियां और कड़ा उतरवाने के नियमों पर सवाल उठाते हुए कहा कि परीक्षा देने पहुंची महिलाओं के लिए अपने आभूषण सुरक्षित रखने की व्यवस्था भी होनी चाहिए।
संविधान के अनुच्छेद 25 का हवाला देते हुए सत्ती ने धार्मिक स्वतंत्रता का मुद्दा उठाया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि विवादित अधिसूचना वापस नहीं ली गई और प्रभावित अभ्यर्थियों को दोबारा परीक्षा का अवसर नहीं मिला, तो युवाओं में पैदा होने वाले आक्रोश की जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी।
अब देखना होगा कि कांग्रेस सरकार और चयन आयोग इस विवाद पर क्या कदम उठाते हैं और परीक्षा से वंचित अभ्यर्थियों को राहत मिलती है या नहीं।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
बठिंडा में पूर्व शिअद पार्षद का अनोखा प्रदर्शन: सीएम भगवंत मान की तस्वीरों वाली सब्जियों की माला पहनकर जताया विरोध धार्मिक चिन्हों के नाम पर युवाओं को परीक्षा से रोकना तानाशाही: सतपाल सिंह सत्ती 80वां मीरपुर पतन दिवस: चंडीगढ़ में 1947 नरसंहार के 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों का सम्मान, आपात मदद के लिए क्यूआरटी शुरू BBMB में PESCO कर्मचारियों का मुद्दा गरमाया! डॉ. सुभाष शर्मा ने चेयरमैन से की 26 कर्मचारियों को एडजस्ट करने की मांग छात्र आत्महत्या मामले में लव ट्राएंगल का खुलासा, एक साल बाद युवती पर केस दर्ज रेलवे में टीसी की नौकरी का झांसा देकर 13 युवाओं से 40 लाख की ठगी, दो के खिलाफ मामला दर्ज पाकिस्तान के पंजाब में 80 साल बाद फिर खुला ऐतिहासिक गुरुद्वारा खारा साहिब, अकाल तख्त जत्थेदार ने की अगुवाई करतारपुर कॉरिडोर को फिर से खोलने के लिए अकाल तख्त के कार्यवाहक जत्थेदार गड़गज्ज ने की अरदास पंजाब में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: चंडीगढ़ के व्यक्ति से 154.77 करोड़ रुपये की वसूली प्रक्रिया शुरू परख सर्वेक्षण 2027-28 से पहले चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने बढ़ाई पढ़ाई की निगरानी, सरकारी स्कूलों में शुरू हुआ 'पनाश' मूल्यांकन