Home Latest कोटली के करीबी कांग्रेसी नेता के घर ED की Raid: टेंडर घोटाले...

कोटली के करीबी कांग्रेसी नेता के घर ED की Raid: टेंडर घोटाले से जुड़ा मामला

खन्ना । राजवीर दीक्षित

(ED Raids Congress Leader Rajdeep Singh’s House) पंजाब में खन्ना के गांव इकोलाही में कांग्रेसी नेता राजदीप सिंह के घर ईडी की रेड हुई है। बताया जा रहा है कि जालंधर से ईडी की टीम सुबह 4 बजे यहां आई।

इकोलाही में राजदीप के घर जांच की जा रही है। एशिया की सबसे बड़ी अनाज मंडी खन्ना में उसकी आढ़त की दुकान पर जांच की जा रही है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि यह जांच पूर्व मंत्री भरत भूषण आशु से जुड़े टेंडर घोटाले को लेकर है।

इसके साथ ही राजदीप सिंह का नाम नकली शराब फैक्ट्री के साथ भी जुड़ रहा है। जानकारी के मुताबिक ई.डी. द्वारा राजदीप सिंह के घर छापा मारा गया है। ई.डी. द्वारा आमदन से अधिक जायदाद की भी जांच की जा रही है। यहां बता दें कि राजदीप सिंह को गुरकीरत कोटली के बेहद करीबी माना जाता है।

➡️ भाजपा सदस्यता अभियान, नंगल पहुंचे चैयरमेन इकबाल सिंह लालपुरा। Video देखने के लिए इस लिंक को क्लिक करें

अपने करीबी राजदीप सिंह के घर और कारोबार के ठिकानों पर रेड के बाद पूर्व मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली ने कोई टिप्पणी नहीं की। एक अन्य मुद्दे पर प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पूर्व मंत्री कोटली बोले कि रेड का प्रेस कांफ्रेंस से कोई संबंध नहीं है।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
चंडीगढ़ के भूले-बिसरे वास्तुकार मैकिएज नोविकी को आईएफएफआई में ताजा सुर्खियां मिलीं पंजाब में 2027 चुनाव से पहले नए सियासी समीकरण: तीन दलों के बीच चुनावी गठबंधन की चर्चा तेज कब्जे के बदले रिश्वत! 50 हजार लेते बेलिफ गिरफ्तार मशहूर गायक हंसराज रघुवंशी भगवान शिव की गाएंगे महिमा- बैंस 2027 में नौकरियों की बाढ़, 1.38 करोड़ पदों का अनुमान! AAP की सूची जारी; 4 महिलाओं को टिकट! 7.95 करोड़ से बदलेगी नूरपुर बेदी-झज्ज सड़क की सूरत, डबल लेयर का काम तेज Ind-NZ टेस्ट देखने स्कूल से गायब हुए बच्चे, कैमरा देखते ही छिपाए चेहरे! नमक डालकर छिपाई लाश, पार्टनर पर शक! Brezza के लिए दूल्हे ने तोड़ी शादी, कांस्टेबल सस्पेंड!