Home City News Emergency Alert: पंजाब में आयुष्मान भारत योजना के तहत लोगों का इलाज...

Emergency Alert: पंजाब में आयुष्मान भारत योजना के तहत लोगों का इलाज हुआ बंद!

लुधियाना । राजवीर दीक्षित

(Ludhiana’s Private Hospitals Refuse Ayushman Bharat Services Amidst Financial Crisis!) पंजाब के निजी अस्पतालों ने ‘आयुष्मान भारत’ योजना के तहत लोगों को मुफ्त अस्पताल उपचार देना बंद कर दिया है और सरकार से पैसे न मिलने पर अपनी लाचारी जताते हुए उक्त योजना के तहत इलाज करने से साफ इनकार कर दिया है।

लुधियाना में निजी अस्पताल और नर्सिंग होम एसोसिएशन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि पिछले 6 महीने से उनकी सरकार की तरफ 650 करोड़ रुपए की बकाया राशि खड़ी है, जिसका भुगतान आयुष्मान भारत योजना के तहत नहीं किया गया है। इसलिए वे लोगों का इलाज करने में असमर्थ हैं।

➡️ पंजाब पॉल्युशन कंट्रोल बोर्ड का नंगल में देखें कारनामा। Video देखने के लिए इस लिंक को क्लिक करें 

प्रिंसिपल डॉ. विकास छाबड़ा और सचिव डॉ. दिव्यांशु गुप्ता ने कहा कि इस योजना के तहत राज्य के करीब 500 अस्पताल सरकारी पैनल पर हैं।

उन्होंने कहा कि पैसे की कमी के कारण कई अस्पताल दिवालिया होने की कगार पर हैं, जहां उनके पास न तो दवाइयों के लिए पैसे बचे हैं, न ही स्टाफ को वेतन देने के लिए और न ही बाजार से इम्प्लांट खरीद कर मरीजों को लगाने के लिए पैसे बचे हैं, जिसके चलते वे इस योजना को लेकर कई बार अधिकारियों से मिल चुके हैं। वह 7 अगस्त और 30 अगस्त को 2 बार स्वास्थ्य मंत्री से मिल चुके हैं, लेकिन अकेले लुधियाना में ही करीब 70 अस्पताल इस योजना के तहत काम कर रहे हैं और कई अस्पतालों का बकाया 1 करोड़ से अधिक हो चुका है।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
पत्रकारों के लिए पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान! ₹10 लाख तक मुफ्त इलाज और ₹5 लाख दुर्घटना बीमा बठिंडा में पूर्व शिअद पार्षद का अनोखा प्रदर्शन: सीएम भगवंत मान की तस्वीरों वाली सब्जियों की माला पहनकर जताया विरोध धार्मिक चिन्हों के नाम पर युवाओं को परीक्षा से रोकना तानाशाही: सतपाल सिंह सत्ती 80वां मीरपुर पतन दिवस: चंडीगढ़ में 1947 नरसंहार के 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों का सम्मान, आपात मदद के लिए क्यूआरटी शुरू BBMB में PESCO कर्मचारियों का मुद्दा गरमाया! डॉ. सुभाष शर्मा ने चेयरमैन से की 26 कर्मचारियों को एडजस्ट करने की मांग छात्र आत्महत्या मामले में लव ट्राएंगल का खुलासा, एक साल बाद युवती पर केस दर्ज रेलवे में टीसी की नौकरी का झांसा देकर 13 युवाओं से 40 लाख की ठगी, दो के खिलाफ मामला दर्ज पाकिस्तान के पंजाब में 80 साल बाद फिर खुला ऐतिहासिक गुरुद्वारा खारा साहिब, अकाल तख्त जत्थेदार ने की अगुवाई करतारपुर कॉरिडोर को फिर से खोलने के लिए अकाल तख्त के कार्यवाहक जत्थेदार गड़गज्ज ने की अरदास पंजाब में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: चंडीगढ़ के व्यक्ति से 154.77 करोड़ रुपये की वसूली प्रक्रिया शुरू