Home Latest गैंगस्टर कनेक्शन ने बढ़ाई चिंता, डेरा बाबा नानक के सांसद ने EC...

गैंगस्टर कनेक्शन ने बढ़ाई चिंता, डेरा बाबा नानक के सांसद ने EC को लिखा पत्र, आरोप- वोटरों का धमकाया जा रहा है

डेरा बाबा नानक । राजवीर दीक्षित

(Punjab’s By-Elections Under Threat from Gangster Intimidation) पंजाब में चार सीटों पर हो रहे विधानसभा उपचुनाव में मात्र 12 दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में गैंगस्टर कनेक्शन ने सरकार की चिंताएं बढ़ा दी है।

जिसे लेकर गुरदासपुर के सांसद व डेरा बाबा नानक से कांग्रेस उम्मीदवार जतिंदर कौर के पति सुखजिंदर सिंह रंधावा ने इलेक्शन कमीशन को शिकायत दी है।

आरोप है कि हरियाणा की कुरुक्षेत्र जेल में बंद गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया वीडियो कॉल कर लोगों को धमका रहा है।

➡️ सड़क हादसे में उड़ गए गाड़ियों के परखच्चे, शराबी चालक फरार। इस Line को क्लिक कर देखें Video

गैंगस्टर की माता जेल में जाकर अपने फोन से बात करवाती है। वह लोगों को धमकी दे रहा है कि अगर उपचुनाव में कांग्रेस को वोट दिया तो देख लेना।

उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच होनी चाहिए। साथ ही लोगों की सुरक्षा का ध्यान में रखा जाना चाहिए। उनका आरोप है कि वह मामले को पुलिस के ध्यान में लेकर लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

➡️ ‘द टारगेट न्यूज’ के Video (वीडियो) चैनल से जुड़ने के लिए इस लाइन को Click करें। उसके बाद Like व Follow करें।

आरोपी को सरकार की शह है। आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता ने इन आरोप को बेबुनियाद बताया है। उनका कहना यह कल्चर हमारी पार्टी का नहीं है। वहीं, जो आरोप लगा रहे हैं, उनके बारे में हर कोई जानता है।

सुखजिंदर सिंह रंधावा पहले डेरा बाबा नानक से विधायक थे, लेकिन गुरदासपुर से उनके सांसद बनने के बाद यह सीट खाली हुई है।

उन्होंने आरोप लगाया कि चार दिन पहले ही जग्गू से जेल में मोबाइल मिला है। जिसका केस भी दर्ज हुआ है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति गैंगस्टर की बात नहीं सुनेगा, उस पर वह कार्रवाई कर सकता है।

उनका कहना है कि इस मामले की पड़ताल हाेनी चाहिए। उन्हें चुनाव के दौरान माहौल खराब होने का खतरा है।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
आज का पंचांग (2026-11-29): तिथि, नक्षत्र, राहूकाल और शुभ मुहूर्त आज का धार्मिक दायित्व एवं व्रत कथा (2026-11-29): आज के पूज्य देव (भगवान सूर्य देव), पूजा विधान एवं महात्म्य आज का विस्तृत राशिफल (2026-11-29): मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का आज का दैनिक राशिफल लुधियाना: 97 लाख फॉलोअर्स वाले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पर पत्नी को प्रताड़ित करने और मारपीट का केस दर्ज भाजपा से दूरी के बावजूद 'वारिस पंजाब दे' के नेता खालसा ने महिला आरक्षण और परिसीमन का किया समर्थन फिटनेस के लिए साइकिल चलाने को तैयार? पंचकूला में रविवार को होगा फिट इंडिया का 100वां साइकिलिंग अभियान चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया साइट रद्दीकरण पर हाईकोर्ट सख्त, तीन यूटी अधिकारियों के आदेश खारिज पंचकूला में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, मैनेजर समेत ग्राहक गिरफ्तार पंचकूला: महिलाओं को बार-बार थाने के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, DCP अमरिंदर सिंह ने दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश संटेक सिटी मनी लॉन्ड्रिंग केस: ED ने 253 करोड़ की संपत्ति कुर्क की, अजय सहगल पर कसा शिकंजा