Home Punjab नवजोत सिद्धू से 2 करोड़ की ठगी, ईओ विंग करेगा मामले की...

नवजोत सिद्धू से 2 करोड़ की ठगी, ईओ विंग करेगा मामले की जांच

अमृतसर । राजवीर दीक्षित

(Dr. Navjot Kaur Sidhu Accuses Former Aide of Major Fraud) कैंसर के उपचार के दावों के लेकर सुर्खियों में छाये नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं।

नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने अपने पूर्व निजी सहायक और अमेरिका में रह रहे एक व्यक्ति पर 2 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने का गंभीर आरोप लगाया है।

➡️ Video: देखें शराब के ठेके पर हमला कर नकदी लूट ले गए लुटेरे। दो गंभीर रूप से घायल। घटना से सहमे लोग।

बताया जा रहा है कि यह मामला रणजीत एवेन्यू स्थित एससीओ (शॉप-कम-ऑफिस) नंबर 10 की रजिस्ट्रेशन से जुड़ा है। डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने आरोप लगाया है कि अमेरिका में रह रहे एनआरआई अंगदपाल सिंह ने अपने मामा मंगल सिंह और सुखविंदर सिंह के साथ मिलकर यह धोखाधड़ी की है।

इसके अलावा पूर्व निजी सहायक गौरव और उसके सहयोगी जगजीत सिंह ने भी इस धोखाधड़ी में अहम भूमिका निभाई है।

इस धोखाधड़ी की शिकायत के आधार पर अब मामला ईओ विंग को सौंप दिया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 31 पुलिस अधिकारियों के तबादले; लुधियाना, जालंधर और अमृतसर को मिले नए कमिश्नर पांच दिन तक कोहरे की गिरफ्त में रहेगा हिमाचल, मौसम विभाग का अलर्ट कसाब के वकील फीस के इंतजार में! 15 साल बाद भी बकाया नहीं मिला करतारपुर कॉरिडोर पर दिल्ली हाई कोर्ट का हस्तक्षेप से इनकार, केंद्र के पाले में फैसला राशन वितरण व्यवस्था पर प्रशासन सख्त, PDS दुकानों की नियमित निगरानी होगी पंजाब पुलिस में बड़ा फेरबदल! तीन बड़े शहरों को नए कमिश्नर पंजाब विधानसभा चुनाव 2027: कांग्रेस ने गठबंधन के विकल्प रखे खुले, परगट सिंह बोले- हाईकमान लेगा अंतिम फैसला गुरु नानक की वाणी से मिलती है इंसानियत को दिशा: हिमाचल के राज्यपाल बेटी की मौत पर मां को 18 लाख मुआवजा, 30 दिन में भुगतान के आदेश! तरनतारन में आप महिला सरपंच और उनके पति पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बची जान; भाजपा ने मान सरकार को घेरा