चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित
(Heatwave Alert: Soaring Temperatures in North-West India for Next 6 Days)देश में गर्मी ने जोर पकड़ लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पंजाब समेत उत्तर-पश्चिम भारत के कई राज्यों में आगामी 6 दिनों के लिए लू का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश जैसे राज्य भी लू की चपेट में आ सकते हैं।
➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।
IMD ने चेतावनी दी है कि इस दौरान तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री अधिक रह सकता है। अप्रैल से जून तक तापमान औसत से ऊपर रहने की संभावना जताई गई है। राजस्थान, महाराष्ट्र, ओडिशा, झारखंड, तेलंगाना सहित कई राज्यों में 10 से 11 दिनों तक लू चल सकती है।
Thar वाली थानेदारनी के सहयोगी का हाईवोल्टेज ड्रामा।
सरकार ने नागरिकों को धूप में बाहर निकलने से बचने और अधिक पानी पीने की सलाह दी है। इस भीषण गर्मी में विशेष सावधानी बरतना जरूरी है, खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों के लिए।