Home India एक चींटी की कीमत सुन कर रह जाएंगे हैरान। आप भी तो...

एक चींटी की कीमत सुन कर रह जाएंगे हैरान। आप भी तो नही देते मसल।

द टारगेट न्यूज टीम
(Insects Worth More Than You Think)घरों के अंदर दीवारों, फर्श और मिट्टी में कीड़ों का मिलना आम बात है। अक्सर घरों में कीड़े आने पर बहुत से लोग या तो उन्हें मसल कर मार देते हैं या फिर घर के अंदर कीड़े न आएं इसके लिए कई उपाय अपनाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि कुछ जगहों पर कीड़ों और ऐसी प्रजातियों को बचाने के लिए कानून भी हैं और एक कीड़े की कीमत 18,000 रुपये तक हो सकती है। नहीं ना? तो चलिए हम आपको बताते हैं इस कीमती कीड़े के बारे में और कहां इन कीड़ों को इतने महंगे दामों पर बाज़ार में बेचा जा रहा है।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

ऐसा ही एक मामला अफ्रीकी देश केन्या से सामने आया है, जहां चार लोगों ने सैकड़ों अत्यधिक मांग वाली कीड़ों की देश से बाहर तस्करी करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। केन्या वाइल्डलाइफ सर्विस (KWS) ने इसे एक ऐतिहासिक मामला बताया है। KWS ज़्यादातर शेरों और हाथियों जैसे बड़े जानवरों की रक्षा के लिए काम करता है, लेकिन इसने बहुत अधिक मांग वाले कीड़ों को बचाने के लिए भी पहल की है।

Video देखें: सावधानी हटी, दुर्घटना घटी, दिनदहाड़े हो गई वारदात।

तस्करी किए गए सामान में विशाल अफ्रीकी हार्वेस्टर कीड़े भी शामिल थे, जिनकी कीमत ब्रिटिश डीलरों के अनुसार 170 पाउंड (18,000 रुपये) प्रति कीड़ा तक है। KWS ने कहा कि यह मामला तस्करी के तरीकों में चिंताजनक बदलाव को दर्शाता है।

Video देखें: घर से काम पर निकली महिला के साथ हो गया “कांड”

अधिकारियों ने बताया कि तस्करों ने इन जीवों को एक खास तरीके से पैक किया था, जिससे ये लगभग 2 महीने तक जीवित रह सके। तस्करी किए जा रहे कीड़ों की सही संख्या का अभी भी आकलन किया जा रहा है।

Video देखें: पंजाब में 50 बम आये 18 फट चुके…ब्यान के बाद फंसे कांग्रेसी नेता के घर पहुंच गई पुलिस।

Video देखें: शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस शहर में, शराब ठेकेदार ने कर दिया करनामा ।

Translate »
error: Content is protected !!