आम आदमी पार्टी का बड़ा ऐलान: हरियाणा में सभी सीटों पर अकेले लड़ेगी चुनाव

चंडीगढ़ । राजवीर दीक्षित

(Arvind Kejriwal’s AAP to Fight Haryana Elections Independently) हरियाणा में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) ने एक बड़ा और महत्वपूर्ण ऐलान किया है।

चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में, भगवंत मान ने मीडियो को संबोधित करते हुए कहा, “आज हम एक बड़ी घोषणा करने जा रहे हैं। आम आदमी पार्टी हरियाणा में सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी।”

मान ने कहा, “हरियाणा के लोग हमसे पूछते हैं कि आप यहां क्यों नहीं आते। हम हरियाणा में भी बदलाव चाहते हैं। दिल्ली और पंजाब के बाद अब हरियाणा में भी जनता को बदलाव की उम्मीद है।”

➡️ देखें Video: स्पाइस जेट की कर्मचारी ने सीआईएसएफ के जवान को मारा थप्पड़, गिरफ्तार।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, जो खुद हरियाणा से हैं, ने भी इस फैसले का समर्थन किया है। उन्होंने कहा, “हरियाणा का कल्चर दिल्ली और पंजाब से मिलता-जुलता है, और हम हरियाणा में भी वही बदलाव लाएंगे जो हमने दिल्ली और पंजाब में किया है।”

संजय सिंह का बयान

राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा, “हरियाणा में सभी पार्टियों ने प्रदेश को लूटने का काम किया है। यहां अपराध बढ़ रहे हैं और अग्निवीर योजना हमारे देश के साथ धोखा है। हरियाणा के लोगों को आम आदमी पार्टी से बड़ी उम्मीदें हैं।”