Home Chandigarh पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, खेल, किसानों और उद्योग को मिली नई...

पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, खेल, किसानों और उद्योग को मिली नई रफ्तार

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित

(“PM Modi’s Big Push for Sports, Farmers and Industry; Strong Message on Punjab “) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जालंधर दौरे के दौरान पंजाब के खिलाड़ियों, खेल उद्योग और किसानों को लेकर कई अहम घोषणाएं और संदेश दिए। देशभर के 75 अमृत रेलवे स्टेशनों के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान जालंधर कैंट से संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि पंजाब के युवाओं में खेल प्रतिभा की कोई कमी नहीं है और केंद्र सरकार उन्हें विश्वस्तरीय सुविधाएं देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

उन्होंने जालंधर के खेल उद्योग की सराहना करते हुए कहा कि ‘खेलो इंडिया’ और नई खेल नीति से शहर को बड़ा लाभ मिलेगा। उन्होंने खेल उपकरण निर्माण, स्पोर्ट्स साइंस, स्पोर्ट्स मेडिसिन, कोचिंग सेंटर और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस जैसे क्षेत्रों में निवेश और विकास की अपार संभावनाएं बताईं। प्रधानमंत्री ने भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार खेल अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में हर संभव सहयोग करेगी।

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने किसानों का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि हरियाणा के किसानों को 24 फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) मिल रहा है, जबकि पंजाब के किसानों के साथ केवल वादे किए जा रहे हैं। उनके हरे रंग की पगड़ी ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं, जिसे पंजाब के किसानों और सैनिकों के प्रति सम्मान का प्रतीक बताया गया।

प्रधानमंत्री ने रविदासिया समाज का भी विशेष उल्लेख किया और नई ट्रेन सेवा के जरिए वाराणसी की यात्रा आसान होने की बात कही। साथ ही उन्होंने पंजाब के आंदोलनरत सरकारी कर्मचारियों के प्रति भी सहानुभूति जताई।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने प्रधानमंत्री को तलवार, महाराजा रणजीत सिंह का चित्र और गुरमुखी लिपि से सजी शॉल भेंट की। उन्होंने केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यूरोपीय देशों के साथ व्यापार समझौते में गेहूं और डेयरी उत्पादों की सुरक्षा के साथ-साथ पंजाब के खेल सामान, चमड़ा उद्योग, होजरी, साइकिल, मशीनरी, बासमती चावल, फल और सब्जियों को 27 यूरोपीय देशों में बिना शुल्क निर्यात का अवसर मिलेगा, जिससे राज्य के उद्योगों और किसानों को बड़ा लाभ होगा।

Translate »
error: Content is protected !!