चंडीगढ़ BJP नेता अरुण सूद के भांजे के साथ 3 अन्य की मौत, पटियाला में हुआ एक्सीडेंट

 

 

 

The Target News

चंडीगढ़ । राजवीर दीक्षित

चंडीगढ़ के भाजपा नेता अरुण सूद के भांजे ईशान सूद की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। इस हादसे में चार छात्रों की मौत और दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं।

यह हादसा पटियाला में राजीव गांधी नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के पास हुआ है। चारों मृतक नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के छात्र थे। मृतकों की पहचान रीत सूद, ईशान सूद, कुशाग्र यादव और रिभू सहगल के तौर पर हुई है।

यह चारों छात्र अपनी एंडेवर कार में सवार होकर यूनिवर्सिटी जा रहे थे। उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कार की स्पीड काफी ज्यादा थी। जिस कारण चारों की मौके पर ही मौत हो गई।

पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा में पहुंच कर यह क्या बोल गए सुने..

अरुण सूद चंडीगढ़ भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता हैं। वह चंडीगढ़ भाजपा प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

चंडीगढ़ में हुए नगर निगम चुनाव में उन्होंने पार्टी के लिए अहम भूमिका निभाई थी। आम आदमी पार्टी के तीन पार्षदों को भाजपा में शामिल करवाने में उनका अहम योगदान था।