उपचुनावों के लिए भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची

चंडीगढ़ । राजवीर दीक्षित

(BJP Unveils Star Campaigners List Ahead of Punjab By-Elections) पंजाब में आगामी उपचुनावों को लेकर भाजपा ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची (भाजपा स्टार प्रचारकों की सूची) जारी कर दी है।

स्टार प्रचारकों की पहली सूची
दरअसल, भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब की 4 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनावों के मद्देनजर उम्मीदवारों की घोषणा के बाद स्टार प्रचारकों की पहली सूची जारी कर दी है।

➡️ Video देखें: हिमाचल टोल नाको को लेकर पंजाब के लोगों को मिले राहत नही तो वसूलेंगे यहां भी एंट्री फीस, नंगल विकास मोर्चा।

(भाजपा स्टार प्रचारक सूची)

  • पंजाब अध्यक्ष सुनील जाखड़
  • हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
  • तरुण चुघ
  • केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू
  • कैप्टन अमरिंदर सिंह
  • सुशील रिंकू
  • विजय सांपला
  • मनोरंजन कालिया
  • हंस राज हंस

3 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा

इसके साथ ही उपचुनाव के लिए भाजपा ने 4 विधानसभा क्षेत्रों में से 3 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, जिसमें पार्टी ने गिद्दड़बाहा विधानसभा क्षेत्र से मनप्रीत सिंह बादल, डेरा बाबा नानक से रविकरण सिंह कहलों, बरनाला विधानसभा क्षेत्र से केवल सिंह ढिल्लों को उम्मीदवारी सौंपी है। जबकि पार्टी ने अभी तक चब्बेवाल से उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।