Home Chandigarh अमृत जैसा दही भी बन सकता है ‘जहर’! शरीर को लग सकती...

अमृत जैसा दही भी बन सकता है ‘जहर’! शरीर को लग सकती हैं ये गंभीर बीमारियां, जानिए खाने का सही समय

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित

(“Even curd, considered as pure as nectar, can turn into ‘poison’! These serious diseases may affect the body; know the right time to eat it”) दही को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद कैल्शियम, प्रोटीन और गुड बैक्टीरिया पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं, लेकिन अगर इसे गलत समय या गलत तरीके से खाया जाए तो यही दही शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकता है। आयुर्वेद के अनुसार, रात में दही खाने से शरीर में कई तरह की परेशानियां बढ़ सकती हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि रात के समय दही खाने से शरीर में कफ बढ़ता है, जिससे खांसी, जुकाम, साइनस और अस्थमा जैसी समस्याएं गंभीर हो सकती हैं। जिन लोगों को सांस संबंधी दिक्कतें रहती हैं, उन्हें रात में दही खाने से बचना चाहिए। इसके अलावा लगातार रात में दही खाने से त्वचा संबंधी समस्याएं भी बढ़ सकती हैं। खुजली, पिंपल्स, एक्जिमा और सोरायसिस जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

आयुर्वेद में यह भी बताया गया है कि दही को कभी गर्म करके नहीं खाना चाहिए। गर्म पराठों या बेहद गर्म खाने के साथ तुरंत दही खाने से पाचन खराब हो सकता है और गैस व एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है।

दही खाने का सबसे सही समय सुबह या दोपहर माना जाता है। खासतौर पर दोपहर में दही खाने से भोजन आसानी से पचता है और शरीर को ऊर्जा मिलती है। हालांकि सुबह खाली पेट दही खाने से कुछ लोगों को एसिडिटी हो सकती है, इसलिए इसे किसी चीज के साथ मिलाकर खाना बेहतर माना जाता है।

अगर रात में दही खाना जरूरी हो, तो उसमें थोड़ा भुना जीरा, काली मिर्च, मिश्री या चीनी मिलाकर खाना चाहिए। इससे दही का असर संतुलित हो जाता है और शरीर पर इसका बुरा प्रभाव कम पड़ता है।

Translate »
error: Content is protected !!