चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित
(““Trump” sold for ₹3.85 lakh! Will be sacrificed on Eid”) Bangladesh में आने वाली ईद-उल-अजहा (बकरीद) से पहले एक अनोखा मामला सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। ढाका के पास नारायणगंज के एक फार्म में पाला गया दुर्लभ ‘एल्बिनो’ झोटा इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। खास बात यह है कि इस सफेद-गुलाबी रंग के झोटे का नाम अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump के नाम पर ‘डोनाल्ड ट्रंप’ रखा गया है।
करीब 700 किलोग्राम वजन वाले इस 4 साल के झोटे की सबसे अनोखी पहचान उसके सिर पर मौजूद सुनहरे बाल हैं। इन बालों का स्टाइल हूबहू डोनाल्ड ट्रंप के हेयरस्टाइल जैसा दिखाई देता है। फार्म मालिक जियाउद्दीन मिर्धा ने बताया कि उनके छोटे भाई ने मजाक में इसका नाम ‘ट्रंप’ रख दिया था, लेकिन देखते ही देखते इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। अब हालात यह हैं कि दूर-दूर से लोग इस अनोखे जानवर को देखने और उसके साथ सेल्फी लेने पहुंच रहे हैं।
फार्म मालिक के मुताबिक इस खास झोटे को ईद की कुर्बानी के लिए पुराने ढाका के एक कारोबारी को बेच दिया गया है। इसकी कीमत 550 बांग्लादेशी टका प्रति किलो के हिसाब से तय हुई, जिसके बाद इसकी कुल कीमत लगभग 3.85 लाख बांग्लादेशी टका यानी करीब 2.85 लाख भारतीय रुपये पहुंच गई।
पशुपालन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ‘मेलानिन’ की कमी के कारण ऐसे सफेद-गुलाबी रंग के एल्बिनो झोटे दक्षिण एशिया में बेहद दुर्लभ होते हैं। इसी फार्म में एक और शरारती झोटा भी मौजूद है, जिसका नाम इजराइल के प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu के नाम पर रखा गया ।



















