Home Chandigarh चंडीगढ़ बीजेपी ने की स्टेट इलेक्शन कमेटी की घोषणा, मल्होत्रा बने प्रमुख;...

चंडीगढ़ बीजेपी ने की स्टेट इलेक्शन कमेटी की घोषणा, मल्होत्रा बने प्रमुख; किरण खेर और टंडन भी शामिल

चंडीगढ़ बीजेपी ने की स्टेट इलेक्शन कमेटी की घोषणा, मल्होत्रा बने प्रमुख; किरण खेर और टंडन भी शामिल

द टारगेट न्यूज़:

भारतीय जनता पार्टी (BJP) चंडीगढ़ ने संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा आगामी संगठनात्मक और चुनावी चुनौतियों के लिए तैयारियों में तेजी लाने के वास्ते अपनी स्टेट इलेक्शन कमेटी की घोषणा कर दी है। इस घोषणा को 25 अक्टूबर को हुई राज्य कार्यकारी समिति की बैठक में प्रद शक्तियों का उपयोग करते हुए और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की सहमति से किया गया है। इस समिति में पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, संगठनात्मक पदाधिकारी और अनुभवी जन प्रतिनिधि शामिल हैं। स्टेट इलेक्शन कमेटी के सदस्यों में जतिंदर पाल मल्होत्रा (प्रदेश अध्यक्ष), मंत्री श्रीनिवासुलु (प्रदेश महामंत्री संगठन), किरण खेर (पूर्व लोकसभा सांसद), संजय टंडन (पूर्व प्रदेश अध्यक्ष), अरुण सूद (पूर्व प्रदेश अध्यक्ष), रामवीर भट्टी (प्रदेश महामंत्री), राज किशोर (प्रदेश उपाध्यक्ष), भारत कुमार (प्रदेश उपाध्यक्ष), दीदार सिंह (प्रदेश कार्यकारी समिति सदस्य और खादी बोर्ड के चेयरमैन) शामिल हैं। इसके अलावा, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सोनम वर्मा को समिति के पदेन सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। चंडीगढ़ के बीजेपी प्रभारी महेंद्र पांडेय को विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया गया है। मल्होत्रा ने कहा कि अनुभवी नेतृत्व और मजबूत संगठनात्मक क्षमताओं से लैस यह समिति चुनावी रणनीतियों को आकार देने, संगठनात्मक तालमेल को मजबूत करने और आगामी चुनौतियों के लिए प्रभावी तैयारी सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
चंडीगढ़ बीजेपी ने की स्टेट इलेक्शन कमेटी की घोषणा, मल्होत्रा बने प्रमुख; किरण खेर और टंडन भी शामिल IVF की उम्र सीमा से महिलाओं के प्रजनन अधिकार सीमित नहीं किए जा सकते: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट पंचकूला स्कूल हमला मामला: 8 साल के आरोपी बच्चे के पुनर्वास के लिए CWC करेगी स्वतंत्र मूल्यांकन शिरोमणि अकाली दल में वापसी: बुढलाडा के पूर्व प्रभारी डॉ. निशान सिंह हुकमवाला ने फिर थामा पार्टी का दामन सनसनी! युवती के शव के टुकड़े खेत और नाले में मिले 18वीं राष्ट्रीय राफ्टिंग चैंपियनशिप: पंजाब की पहली महिला राफ्टिंग टीम देवप्रयाग के लिए रवाना, अलकनंदा और भागीरथी की लहरों से लेगी मुकाबला MBBS एडमिशन के नाम पर ₹30 लाख की ठगी, 3 गिरफ्तार! शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल! कई जिलों के DEO-DEEO बदले श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ने जीते पंजाब यूनिवर्सिटी हॉकी और खो-खो मुकाबले दिल्ली में प्रदूषण पर सख्त एक्शन! CM रेखा गुप्ता ने दी चेतावनी