Home Breaking News चंडीगढ़ में क्लर्क और स्टेनो भर्ती की शुरुआत,कर लो तैयारी,जान लो पूरी...

चंडीगढ़ में क्लर्क और स्टेनो भर्ती की शुरुआत,कर लो तैयारी,जान लो पूरी जानकारी।

चंडीगढ़ । राजवीर दीक्षित

(Chandigarh Clerk and Steno Recruitment) सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। चंडीगढ़ प्रशासन ने क्लर्क और स्टेनो टाइपिस्ट के पदों पर बंपर भर्तियां निकाल दी हैं। इस भर्ती के तहत कुल 257 पद भरे जाएंगे, जिसमें क्लर्क के 234 और स्टेनो टाइपिस्ट के 23 पद शामिल हैं।

इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन 6 अप्रैल 2026 से शुरू होंगे, जिससे उम्मीदवारों को तैयारी का अच्छा मौका मिल रहा है। खास बात यह है कि इस भर्ती को केंद्र सरकार से मंजूरी भी मिल चुकी है, जिससे इसकी विश्वसनीयता और बढ़ जाती है।

अगर सैलरी की बात करें तो चयनित उम्मीदवारों को शुरुआती तौर पर लगभग 35,000 से 40,000 रुपये प्रतिमाह वेतन मिल सकता है। यह भर्ती 7वें वेतन आयोग के लेवल-2 के तहत होगी, जिसमें बेसिक सैलरी 19,900 से लेकर 63,200 रुपये तक निर्धारित है।

योग्यता की बात करें तो क्लर्क पद के लिए उम्मीदवार का ग्रेजुएट होना और अंग्रेजी टाइपिंग स्पीड 35 शब्द प्रति मिनट होना जरूरी है। वहीं स्टेनो टाइपिस्ट के लिए ग्रेजुएशन के साथ 80 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड मांगी गई है।

उम्र सीमा 18 से 27 साल रखी गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर होगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, टाइपिंग/स्किल टेस्ट, दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल जांच शामिल होंगे। भारत का कोई भी नागरिक आवेदन कर सकता है, लेकिन आरक्षण का लाभ केवल पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के उम्मीदवारों को मिलेगा।
यह भर्ती युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका साबित हो सकती ।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
तिरुपति में सोने की बरसात! चेन्नई के दंपती ने चढ़ाए 121 किलो जेवर हिमाचल में मौसम का नया अपडेट, बारिश नहीं और कई जिलों में कोहरे की चेतावनी मोगा में AAP रैली से पहले कर्मचारी नेता हिरासत में, थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन के बाद रिहा होटल में गोलियों की बरसात! 4 युवकों की हत्या, गैंगवार में फिर खूनी खेल घोड़ी पर सवार हुई दुल्हन! रूढ़ियों को तोड़ दिया बराबरी का संदेश शिमला की सड़कों पर कांग्रेस का संविधान रक्षा मार्च, भाजपा के खिलाफ उठाई आवाज स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल की छात्रा शश्विता ने क्विज प्रतियोगिता में मारी बाजी पासपोर्ट में गड़बड़ी पर इस नेता के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी सरदार शोभा सिंह को राष्ट्रीय सम्मान, केंद्र ने जारी किया ₹125 का स्मारक सिक्का दिल्ली कूच के छह साल बाद पंजाब का किसान आंदोलन: आपसी फूट और कम होते समर्थन से जूझते संगठन