Home Latest डीजीपी लॉ एंड ऑर्डर अर्पित शुक्ला औचक निरीक्षण, गणतंत्र दिवस को लेकर...

डीजीपी लॉ एंड ऑर्डर अर्पित शुक्ला औचक निरीक्षण, गणतंत्र दिवस को लेकर अलर्ट

जालंधर । राजवीर दीक्षित

(DGP Arpit Shukla’s Surprise Inspection: A Wake-Up Call for Jalandhar’s Law Enforcement) जालंधर में आज डीजीपी लॉ एंड ऑर्डर अर्पित शुक्ला अचानक थाना रामामंडी में निरीक्षण करने के लिए पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने थाने में मौजूद पुलिस मुलाजिमों से बातचीत की और उनसे थाने के अंदर चल रहे केसों की जानकारी प्राप्त की।

डीजीपी लॉ एंड आर्डर अर्पित शुक्ला ने थाने में लगे सायरन से लेकर अन्य चीजों की भी चेकिंग की। थाने में मौजूद अधिकारियों को आदेश दिए कि कार्रवाई करने में किसी प्रकार की कोई भी कोताही नहीं बरतनी है।

➡️ लो जी 10 करोड़ का लोहड़ी बम्पर विजेता बना ट्रक ड्राइवर।

बता दें कि, आज सुबह जब डीजीपी अर्पित शुक्ला के जालंधर पहुंचने की सूचना मिली तो पूरे जिले में पुलिस अधिकारी अलर्ट हो गए। जब डीजीपी लॉ एंड ऑर्डर अर्पित शुक्ला कड़ी थाना रामामंडी पहुंचे तो वहां पर जालंधर के पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा, जेसीपी संदीप शर्मा, एसीपी निर्मल सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद थे। डीजीपी ने थाने में करीब आधा घंटा बिताया। जहां उन्होंने थाने पहुंचे कुछ लोगों से भी बातचीत की।

डीजीपी शुक्ला बोले- पंजाब में गणतंत्र दिवस को लेकर अलर्ट

डीजीपी लॉ एंड ऑर्डर अर्पित शुक्ला ने कहा- पंजाबभर में गणतंत्र दिवस को लेकर कार्यक्रम हो रहे हैं। इसे लेकर पूरे पंजाब में अलर्ट है। जो भी एंटी सोशल एलिमेंट्स और एंटी नेशनल एलिमेंट हैं, उनके खिलाफ सख्ती बढ़ाई गई है। उन्होंने कहा कि, आतंकियों और ड्रग्स तस्करों के खिलाफ ये अलर्ट है। साथ ही उसके बाद लुधियाना के कुछ एरिया में चेकिंग की जाएगी। जिससे पंजाब की सुरक्षा यकीनी बनाई जा सके।

अर्पित शुक्ला ने आगे कहा कि, जालंधर में 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) को बाहरी राज्यों से आई फोर्स भी तैनात की गई है। पुलिस द्वारा नाके लगाए हैं, जिससे चेकिंग में कोई कोताही न हो। लोगों को हम मैसेज देते हैं कि अगर कोई भी शरारती तत्व अगर आपके आसपास नजर आए तो तुरंत पुलिस को जानकारी दी जाए।

➡️ शहर के प्रमुख कारोबारी के यहां हुई चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात।

डीजीपी शुक्ला ने पतंग बेचने वालों मीटिंग की

थाने का निरीक्षण करने के बाद डीजीपी अर्पित शुक्ला ने पतंग बेचने वालों के साथ मीटिंग की। इस दौरान उन्होंने पतंग बेचने वालों से आग्रह किया कि चाइना डोर न बेची जाए। वहीं, कारोबारियों ने आश्वासन दिया है कि वह चाइना डोर नहीं बेचेंगे। डीजीपी शुक्ला ने कहा- पंजाब को सुरक्षित रखने के लिए हर कदम उठाएंगे।

Translate »
error: Content is protected !!