Home accident स्कूल की छत पर गिरी दीवार, मलबे में दबे मासूम बच्चे; 4...

स्कूल की छत पर गिरी दीवार, मलबे में दबे मासूम बच्चे; 4 की हालत गंभीर

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित

(“Faridabad School Accident”) हरियाणा के Faridabad से शनिवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक प्राइवेट स्कूल में बड़ा हादसा हो गया। तेज आंधी के दौरान स्कूल के साथ बन रही निर्माणाधीन इमारत की दीवार अचानक स्कूल की छत पर गिर गई। दीवार गिरते ही छत का बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे आ गिरा, जिसके मलबे में कई मासूम बच्चे दब गए। हादसे के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।

जानकारी के मुताबिक यह हादसा खेड़ी पुल थाना क्षेत्र स्थित भारत कॉलोनी के हंस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में हुआ। उस समय बच्चे क्लास में पढ़ाई कर रहे थे। अचानक तेज आंधी के कारण पास में बन रही बहुमंजिला इमारत की दीवार भरभराकर स्कूल की छत पर गिर गई। हादसे में करीब 10 बच्चे मलबे में दब गए। स्कूल स्टाफ ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और किसी तरह बच्चों को मलबे से बाहर निकाला।

घटना में 4 बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि कई अन्य बच्चे भी घायल बताए जा रहे हैं। घायल बच्चों में कुछ के सिर में गंभीर चोट लगी है। सभी बच्चों की उम्र लगभग 6 से 7 साल के बीच बताई जा रही है। हादसे के तुरंत बाद सभी घायलों को इलाज के लिए बीके अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने निर्माणाधीन मकान का निरीक्षण शुरू कर दिया है और जांच की जा रही है कि निर्माण कार्य नियमों के तहत हो रहा था या नहीं। प्रारंभिक जांच में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में दहशत और गुस्से का माहौल बना हुआ है।

Translate »
error: Content is protected !!