Home Haryana रिश्वत लेते लेडी क्लर्क गिरफ्तार, मोबाइल कवर में छिपाए ₹5 हजार

रिश्वत लेते लेडी क्लर्क गिरफ्तार, मोबाइल कवर में छिपाए ₹5 हजार

अंबाला। राजवीर दीक्षित 
(Female clerk arrested for taking a bribe; ₹5,000 hidden in mobile cover.) हरियाणा के अंबाला में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने NCC की सेकेंड हरियाणा बटालियन में तैनात महिला क्लर्क ऋचा को कथित तौर पर ₹5 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि नौकरी से जुड़े सरकारी पत्र को मंजूर कराने के बदले ₹20 हजार की मांग की गई थी। मंगलवार को पहली किस्त लेते ही ACB की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया।

चार किस्तों में तय हुई थी रिश्वत

शिकायतकर्ता ने ACB को बताया कि नौकरी से संबंधित एक सरकारी पत्र को हेड ऑफ डिपार्टमेंट (HOD) से मंजूर करवाना था। आरोप है कि इस काम के बदले क्लर्क ने ₹20 हजार मांगे थे। रकम चार किस्तों में, प्रत्येक किस्त ₹5 हजार देने पर सहमति बनी थी।

मोबाइल कवर में छिपाए पैसे

शिकायत मिलने के बाद ACB ने जांच की और आरोपी को पकड़ने के लिए ट्रैप बिछाया। मंगलवार को शिकायतकर्ता पहली किस्त के ₹5 हजार लेकर कार्यालय पहुंचा। आरोप है कि रकम लेते ही क्लर्क ने पैसे मोबाइल के कवर में छिपा लिए। इसी दौरान टीम ने उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान कथित रिश्वत की रकम बरामद की गई।

भ्रष्टाचार का केस दर्ज, जांच जारी

ACB अधिकारियों के अनुसार, आरोपी के खिलाफ अंबाला ACB थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि क्लर्क करीब आठ साल से वहां तैनात है।

जांच एजेंसी मामले में अन्य कर्मचारियों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है। शिकायतकर्ता भी इसी विभाग में तैनात बताया गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
अमृतसर में अवैध नशा मुक्ति केंद्र पर बड़ी कार्रवाई, नाबालिगों समेत 75 मरीजों को कराया गया शिफ्ट AAP की दूसरी लिस्ट से पंजाब में सियासी हलचल! 8 विधायकों के टिकट कटे चंडीगढ़ प्रशासन ने ग्रामीण भूमि और राजस्व रिकॉर्ड को सुव्यवस्थित करने के लिए उठाए कदम अंडर-19 एशिया कप फाइनल में भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत! WTC में 12 टीमों की तैयारी! वनडे पर संकट के बादल पंजाब चुनाव से पहले अफसरों के तबादलों का फरमान! न्यूयार्क गुरुद्वारे में दिवाली पर आतिशबाजी की घटना के बाद सिख सांस्कृतिक सोसायटी के अध्यक्ष ने मांगी माफी AI से नौकरियों पर खतरा! भारत पर असर को लेकर मूडीज का अलर्ट BJP के आरोपों पर CM सुक्खू का जवाब! बोले- 100 कमरों वाला नया पीटरहॉफ बनाएंगे दीवाली के बाद पंजाब यूनिवर्सिटी में स्वच्छता की पोल खुली, कचरे से पटे मिले कैंपस के मुख्य स्थल