Home CBI IDFC घोटाले की अनाज मंडी में दस्तक, CBI की रेड से हड़कंप

IDFC घोटाले की अनाज मंडी में दस्तक, CBI की रेड से हड़कंप

करनाल। राजवीर दीक्षित 

(IDFC scam hits grain market, CBI raid creates stir) हरियाणा के चर्चित IDFC First Bank-AU Small Finance Bank फंड घोटाले की जांच अब करनाल अनाज मंडी तक पहुंच गई है। बुधवार को CBI की 4-5 टीमों ने पुलिस बल के साथ करनाल और घरौंडा अनाज मंडी से जुड़ी आढ़त फर्मों के रिकॉर्ड खंगाले। जांच एजेंसी की कार्रवाई के बाद मंडी में हड़कंप मच गया।

आढ़त फर्मों पर फर्जी बिलिंग का शक

जांच से जुड़े सूत्रों के अनुसार, 3-4 आढ़त फर्में CBI की जांच के दायरे में हैं। इन फर्मों के बैंक लेनदेन, बिलिंग और अन्य दस्तावेजों की जांच की जा रही है। एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि कहीं इन फर्मों के जरिए कथित तौर पर फर्जी बिलिंग या संदिग्ध लेनदेन तो नहीं किए गए।

फिलहाल फर्मों की भूमिका जांच का विषय है और जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

मार्केट कमेटी कार्यालय भी पहुंची टीम

CBI की टीमों ने मार्केट कमेटी कार्यालय पहुंचकर आढ़त फर्मों से संबंधित रिकॉर्ड और दस्तावेजों की जानकारी ली। अधिकारियों ने उपलब्ध दस्तावेजों और रिकॉर्ड का मिलान किया।

645 करोड़ के फंड घोटाले की जांच

इस मामले में ED के मुताबिक सरकारी खातों से करीब 645 करोड़ रुपये की कथित हेराफेरी हुई। एजेंसी के अनुसार रकम को विभिन्न संस्थाओं और ज्वेलर्स के खातों के जरिए रूट और लेयर किया गया तथा कुछ लेनदेन को सामान्य कारोबारी गतिविधियों के तौर पर दिखाने का आरोप है।

वहीं, CBI ने अपने मामले में कथित नुकसान की राशि 657 करोड़ रुपये बताई है। एजेंसी इस मामले में अब तक कई आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। सितंबर 2026 में दाखिल तीसरी चार्जशीट में 6 हरियाणा-कैडर IAS अधिकारियों समेत 19 लोगों को आरोपी बनाया गया था।

ज्वेलर्स तक पहुंचा था पैसों का ट्रेल

ED की जांच के अनुसार कथित तौर पर सरकारी धन को शेल कंपनियों और ज्वेलर्स के बैंक खातों के जरिए आगे ट्रांसफर किया गया। 29 सितंबर को ED ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 ठिकानों पर तलाशी ली थी। एजेंसी ने कहा कि कार्रवाई में पैसों की रूटिंग, लेयरिंग और कथित तौर पर उन्हें वैध दिखाने से जुड़े दस्तावेज मिले हैं।

जांच की आंच अब मंडी तक

CBI की करनाल कार्रवाई के बाद अब जांच एजेंसी की नजर आढ़त फर्मों के रिकॉर्ड और कथित वित्तीय कड़ियों पर है। दस्तावेजों की जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि इन फर्मों का घोटाले से कोई संबंध है या नहीं।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
35 से 104 साल तक के एथलीट पंजाब स्टेट मास्टर्स एथलेटिक्स मीट में उम्र को मात देते हैं चंडीगढ़, पंजाब ने राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता में जीत दर्ज की जीरकपुर फ्लाईओवर पर ट्रक में लगी आग तरनतारन में दो 'तीरथ यात्रा' बसों की टक्कर में 5 की मौत पुलिस ने 16 वर्षीय किशोरी से बलात्कार के आरोप में युवक पर मामला दर्ज किया है पंजाब भाजपा के दिग्गजों ने अकालियों के साथ नए गठबंधन का विरोध किया चीन 30-50 साल आगे, भारत को मजबूत करनी होगी सुरक्षा: विशेषज्ञ लेजर वैली हत्याकांड: पति को 2 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया पंजाब की मेरी रसोई राशन किट योजना दो तिमाहियों में 31 लाख परिवारों तक पहुंची परिवार ने अमृतपाल की यात्रा, सुरक्षा एस्कॉर्ट बिल का भुगतान करने को कहा