Home Haryana गुटखा फैक्ट्री पर CM फ्लाइंग की रेड, लाइसेंस 5 महीने पहले एक्सपायर

गुटखा फैक्ट्री पर CM फ्लाइंग की रेड, लाइसेंस 5 महीने पहले एक्सपायर

बावल, रेवाड़ी। राजवीर दीक्षित 

(CM Flying Squad raids Gutkha factory; license expired 5 months ago) हरियाणा के रेवाड़ी में CM फ्लाइंग ने अवैध पान मसाला, सुपारी, गुटखा और तंबाकू निर्माण की फैक्ट्री का खुलासा किया है। इंटेलिजेंस से मिली सूचना के आधार पर टीम ने कार्रवाई करते हुए मौके से भारी मात्रा में सामान बरामद किया।

नूंह में रजिस्टर्ड, रेवाड़ी में चल रही थी फैक्ट्री

अधिकारियों के मुताबिक, फैक्ट्री नूंह में रजिस्टर्ड है, लेकिन इसका संचालन कथित तौर पर रेवाड़ी के बावल क्षेत्र में किया जा रहा था। जांच टीम के अनुसार, फैक्ट्री का लाइसेंस भी मई 2026 में एक्सपायर हो चुका था।

एक्साइज इंस्पेक्टर के पति से जुड़ा नाम

अधिकारियों ने बताया कि फैक्ट्री का संबंध एक्साइज विभाग की इंस्पेक्टर के पति से बताया जा रहा है। हालांकि, इस संबंध में अंतिम स्थिति जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

कई विभागों की टीम मौके पर

कार्रवाई के बाद मौके पर पुलिस, फायर ब्रिगेड, DTP और बिजली विभाग की टीमों को बुलाया गया। संबंधित विभाग फैक्ट्री के लाइसेंस, निर्माण गतिविधियों, बिजली कनेक्शन और अन्य नियमों की जांच कर रहे हैं।

अब जांच का फोकस इस बात पर है कि एक्सपायर लाइसेंस के बावजूद फैक्ट्री में उत्पादन कब से और किन परिस्थितियों में जारी था। बरामद सामान और दस्तावेजों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Translate »
error: Content is protected !!