Home Chandigarh गर्मी की छुट्टियों से पहले भारतीयों के लिए Good News! ये देश...

गर्मी की छुट्टियों से पहले भारतीयों के लिए Good News! ये देश दे रहे हैं फ्री On-Arrival Visa

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित

(“Good News for Indians Before Summer Vacations! These Countries Are Offering Free On-Arrival Visa”) भीषण गर्मी और गर्मियों की छुट्टियों के बीच यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। Sri Lanka सरकार ने बड़ा ऐलान करते हुए भारतीय पर्यटकों समेत 40 देशों के नागरिकों को 30 दिनों का फ्री Visa on Arrival देने का फैसला किया है। इस फैसले के बाद अब भारतीय पर्यटक बिना वीजा फीस दिए आसानी से श्रीलंका घूम सकेंगे।

श्रीलंका के इमिग्रेशन और एमिग्रेशन विभाग के मुताबिक, इस नई व्यवस्था के तहत यात्रियों को यात्रा से पहले Electronic Travel Authorization (ETA) लेना जरूरी होगा। हालांकि, यह प्रक्रिया पहले के मुकाबले काफी आसान और कम खर्चीली मानी जा रही है। सबसे खास बात यह है कि पर्यटकों को 30 दिनों का फ्री वीजा मिलेगा, जिसमें दो बार एंट्री की सुविधा भी शामिल होगी।

इस योजना में भारत के अलावा रूस, ब्रिटेन, अमेरिका, जर्मनी, चीन और डेनमार्क जैसे कई बड़े देशों को भी शामिल किया गया है। वहीं, सिंगापुर, मालदीव और सेशेल्स जैसे देशों के साथ श्रीलंका के पहले से द्विपक्षीय समझौते मौजूद हैं।

बताया जा रहा है कि श्रीलंका की अर्थव्यवस्था में पर्यटन सबसे अहम क्षेत्रों में से एक है और भारत अब भी उसके लिए सबसे बड़ा टूरिस्ट मार्केट बना हुआ है। बड़ी संख्या में भारतीय हर साल श्रीलंका घूमने जाते हैं। ऐसे में यह फैसला पर्यटन को और ज्यादा बढ़ावा देने वाला माना जा रहा है।

अब गर्मियों की छुट्टियों में विदेश घूमने का सपना देखने वालों के लिए श्रीलंका एक सस्ता और शानदार विकल्प बन सकता है। खूबसूरत बीच, प्राकृतिक नज़ारे और कम बजट में इंटरनेशनल ट्रिप का मौका भारतीय पर्यटकों को खूब आकर्षित कर सकता है।

Translate »
error: Content is protected !!