चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित
(“14.22 Lakh Farmers’ Loans Waived! CM Vijay Makes a Big Announcement”) तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री Vijay ने सत्ता संभालते ही किसानों को बड़ी राहत देते हुए अपना पहला बड़ा फैसला सुना दिया है। मुख्यमंत्री विजय ने सहकारी बैंकों से लिए गए फसली कर्ज को माफ करने का ऐलान किया है, जिससे राज्य के लाखों किसानों और उनके परिवारों को सीधा फायदा मिलेगा।
सरकार के अनुसार सीमांत किसानों का 50 हजार रुपये तक का कृषि ऋण माफ किया जाएगा। वहीं बड़े किसानों को भी राहत देते हुए 5 हजार रुपये तक के कर्ज को खत्म करने की घोषणा की गई है। इस फैसले से करीब 14.22 लाख किसानों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। किसानों के बीच इस फैसले को लेकर खुशी की लहर देखी जा रही है और इसे नई सरकार का बड़ा किसान हितैषी कदम माना जा रहा है।
सरकार ने बताया कि इस योजना को लागू करने में लगभग 2,044 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। कर्ज माफी की रकम सीधे सहकारी बैंकों को ट्रांसफर की जाएगी, ताकि किसानों के नाम पर कोई बकाया न रहे। माना जा रहा है कि इससे उन किसानों को बड़ी राहत मिलेगी जो खराब मौसम, फसल नुकसान और बाजार में गिरती कीमतों के कारण आर्थिक संकट से जूझ रहे थे।
इसी के साथ मुख्यमंत्री विजय ने किसानों के जल अधिकारों और हितों की सुरक्षा को लेकर भी अहम बैठक की। यह बैठक कर्नाटक में नए प्रोजेक्ट के भूमि पूजन के बाद बुलाई गई, ताकि तमिलनाडु के किसानों के पानी से जुड़े अधिकार सुरक्षित रखे जा सकें।
राजनीतिक गलियारों में अब इस फैसले की जोरदार चर्चा हो रही है। कई लोग इसे किसानों के लिए “मास्टरस्ट्रोक” बता रहे हैं, जबकि विपक्ष भी सरकार के इस बड़े ऐलान पर नजर बनाए हुए है।



















