Home Himachal Pradesh हरियाणा विधानसभा चुनाव: इस सीट से चुनाव लड़ेंगी पंजाब सीएम की पत्नी!,...

हरियाणा विधानसभा चुनाव: इस सीट से चुनाव लड़ेंगी पंजाब सीएम की पत्नी!, कांग्रेस और आप के बीच सीट समझौते पर बनी सहमति

चंडीगढ़ । राजवीर दीक्षित

(Seat Deal Done! Congress and AAP Team Up for Haryana Assembly Elections) हरियाणा में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच सीटों के बंटवारे पर सहमति बन गई है। दोनों दल मिलकर आगामी विधानसभा चुनाव में संयुक्त रूप से भाग लेंगे।

कांग्रेस ने आप को छह विधानसभा सीटें देने पर अपनी मंजूरी दे दी है, जबकि समाजवादी पार्टी (सपा) को दो सीटें मिलेंगी। इस गठबंधन का औपचारिक एलान सोमवार को होने की संभावना है।

रविवार को कांग्रेस के प्रभारी दीपक बाबरिया और आप नेता राघव चड्ढा के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। सूत्रों के अनुसार, आप ने दस सीटों की मांग की थी, लेकिन कांग्रेस ने छह सीटों पर ही सहमति दी। इसके बाद आप ने इसे स्वीकार कर लिया।

➡️ Video:जंगल खत्म हो रहे है। जंगली जानवर, आबादी के हिसाब से बढ़ते ही जा रहे है। देखे एक खबर।

गठबंधन के तहत, आप को पंजाब के साथ लगती पिहोवा, कलायत, जींद और एनसीआर के गुरुग्राम, ओल्ड फरीदाबाद और पानीपत ग्रामीण सीटें देने पर सहमति बनी है। हालांकि, गुहला चीका सीट पर अभी भी सहमति नहीं बन पाई है।

लोकसभा चुनाव में, आप ने कुरुक्षेत्र सीट पर डॉ. सुशील गुप्ता को उम्मीदवार बनाया था, और आप ने गुहला चीका, पिहोवा, शाहाबाद और कलायत में जीत हासिल की थी। इन चार सीटों के साथ-साथ एनसीआर में भी सीटें मिलने की आप की उम्मीद है।

➡️ BBMB के कैनाल अस्पताल के डॉक्टरों व स्टाफ ने खत्म की हड़ताल, काम पर लौटे, सुरक्षा बढ़ाई गई। Video देखने के लिए इस लिंक को क्लिक करें

सपा को एनसीआर में हथीन और सोहना विधानसभा सीटें मिलने की संभावना है।

पिहोवा: यह सीट पंजाब के सीएम भगवंत मान की ससुराल के करीब है। यहां से भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर या उनके ससुर चुनाव लड़ सकते हैं।

जींद: यहां से आप के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता चुनाव लड़ सकते हैं।

कलायत: आप के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा इस सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं।

पानीपत ग्रामीण: यहां के जाट बहुल क्षेत्र में आप के जिलाध्यक्ष सुखबीर मलिक चुनावी मैदान में होंगे।

गुरुग्राम और ओल्ड फरीदाबाद: इन शहरी क्षेत्रों में भी आप की जीत की उम्मीद जताई जा रही है, जहां दिल्ली के साथ लगते होने के कारण वोटर भी आप के पक्ष में हो सकते हैं।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
पंजाब में BJP-अकाली दल गठबंधन पर मुहर जल्द! अरविंद केजरीवाल और उनकी बेटी को जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 7 करोड़ की मांग फायरिंग में 2 युवकों को गोलियों से भूना अमृतसर में अवैध नशा मुक्ति केंद्र पर बड़ी कार्रवाई, नाबालिगों समेत 75 मरीजों को कराया गया शिफ्ट AAP की दूसरी लिस्ट से पंजाब में सियासी हलचल! 8 विधायकों के टिकट कटे चंडीगढ़ प्रशासन ने ग्रामीण भूमि और राजस्व रिकॉर्ड को सुव्यवस्थित करने के लिए उठाए कदम अंडर-19 एशिया कप फाइनल में भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत! WTC में 12 टीमों की तैयारी! वनडे पर संकट के बादल पंजाब चुनाव से पहले अफसरों के तबादलों का फरमान! न्यूयार्क गुरुद्वारे में दिवाली पर आतिशबाजी की घटना के बाद सिख सांस्कृतिक सोसायटी के अध्यक्ष ने मांगी माफी