Home Chandigarh “स्वस्थ इंसान ही आशावादी भविष्य की नींव रखता है।”: बड़ा पिंड में...

“स्वस्थ इंसान ही आशावादी भविष्य की नींव रखता है।”: बड़ा पिंड में मनाया गया विश्व स्वास्थ्य दिवस

भरतगढ़। राजवीर दीक्षित
(Healthy Start for a Hopeful Future)“स्वस्थ इंसान ही आशावादी भविष्य की नींव रखता है।” — ये प्रेरणादायक शब्द डॉ. अभिनव खन्ना ने उस समय कहे जब आयुष्मान आरोग्य केंद्र, बड़ा पिंड की ओर से विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर एक विशेष स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाया गया।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

इस वर्ष की थीम “स्वस्थ शुरुआत, आशावादी भविष्य” के अनुरूप, गाँववासियों को जीवनशैली से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं। पैरा-मेडिकल स्टाफ ने लोगों को संतुलित आहार, नशामुक्त जीवन, नियमित व्यायाम और नियमित स्वास्थ्य जांच की आवश्यकता पर जागरूक किया।

Video देखें: ऊना में युवको ने जो किया,प्रशासन ने भी दिखा दी सख्ती।

वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद घई ने कहा, “स्वास्थ्य ही सच्ची संपत्ति है, और इसी के ज़रिए हम बीमारियों से बचाव कर सकते हैं।”
ब्लॉक एक्सटेंशन एजुकेटर साहिल सुखेरा ने भी विचार साझा करते हुए कहा कि “स्वस्थ व्यक्ति ही समाज और राष्ट्र की उन्नति में सहायक होता है।”

Video देखें: बेबाक बोल: पूर्व विधानसभा स्पीकर राणा के पी को लेकर कह दी बड़ी बात।

इस अभियान को सफल बनाने में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर डॉ. अभिनव खन्ना, हेल्थ वर्कर नवीन कुमार, सतविंदर कौर, और आशा वर्कर दीपक जोशी की अहम भूमिका रही। टीम ने घर-घर जाकर सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी और ग्रामीणों को सजग एवं जागरूक बनने का संदेश दिया।
यह मुहिम न सिर्फ एक दिन की पहल थी, बल्कि एक स्वस्थ और सशक्त समाज की ओर उठाया गया मजबूत कदम भी।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
पीएम मोदी की पहल, सुखबीर बादल का रुख और जमीनी सर्वे: जानिए कैसे फिर करीब आए पुराने साथी बीजेपी और अकाली दल शबद-कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल, गुरुपर्व पर गुरुद्वारा साहिब में उमड़ी संगत पंजाब चुनाव 2027: प्रकाश पर्व पर भाजपा और अकाली दल में फिर हुआ चुनावी गठबंधन, अमित शाह ने की संयुक्त प्रेस वार्ता पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह की PM मोदी से अपील: करतारपुर कॉरिडोर खोलें और अटारी-वाघा बॉर्डर पर व्यापार बहाल करें हिमाचल में गूगल मैप के गलत रास्ते ने बढ़ाई परेशानी, नदी किनारे फंसा ट्रक हिमाचल में रिटायर्ड शिक्षिका के घर चोरी, लाखों के गहने और नकदी गायब! गुरपर्व पर बड़ा सियासी धमाका: पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए भाजपा और अकाली दल के बीच गठबंधन का औपचारिक ऐलान आज हिमाचल में पर्यटन का धमाका, 29 लाख से ज्यादा पर्यटकों की दस्तक! पाकिस्तानी सिखों से प्रेरणा लें पंजाब के युवा, कठिन हालात में भी संजोकर रखी पहचान: श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार पंजाब में शुष्क मौसम और थमती हवाओं से बढ़ेगा प्रदूषण, पराली के मामलों ने बढ़ाई चिंता