Home Crime हाईकोर्ट का सख्त आदेश: पंजाब पुलिस के 12 कर्मियों पर बड़ी कार्रवाई...

हाईकोर्ट का सख्त आदेश: पंजाब पुलिस के 12 कर्मियों पर बड़ी कार्रवाई तय

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित
(High Court Orders Chandigarh Police to Probe Patiala Assault Case)पटियाला में आर्मी कर्नल पुष्पेंद्र बाढ़ से मारपीट मामले में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए जांच का जिम्मा चंडीगढ़ पुलिस को सौंप दिया है। कोर्ट ने आदेश दिया है कि इस मामले की जांच 4 महीने के भीतर पूरी की जाए, जबकि 3 दिन के भीतर एक विशेष जांच टीम (SIT) गठित की जाए, जिसमें पंजाब पुलिस का कोई भी अधिकारी शामिल नहीं होगा।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार से जवाब मांगा था, लेकिन संतोषजनक उत्तर न मिलने पर कोर्ट ने यह आदेश जारी किया। इससे पहले करनाल की पत्नी जसविंदर कौर ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा था, जो उनकी मूवमेंट पर नजर रख रहा था और व्हाट्सएप के जरिए जानकारी भेज रहा था।

वीडियो: विक्रम मजीठिया की सिक्युरिटी को लेकर अपडेट।

गौरतलब है कि 13-14 मार्च की रात पटियाला में आर्मी कर्नल से मारपीट की गई थी, लेकिन तत्काल कार्रवाई नहीं हुई। मामला रक्षा मंत्रालय और आर्मी हेडक्वार्टर तक पहुंचने के बाद पुलिस ने 9 दिन बाद एफआईआर दर्ज की और 12 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया, जिनमें 5 इंस्पेक्टर भी शामिल थे। घटना को 21 दिन बीत जाने के बावजूद पंजाब पुलिस पर अपने कर्मियों को बचाने के आरोप लग रहे हैं।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
BJP के आरोपों पर CM सुक्खू का जवाब! बोले- 100 कमरों वाला नया पीटरहॉफ बनाएंगे दीवाली के बाद पंजाब यूनिवर्सिटी में स्वच्छता की पोल खुली, कचरे से पटे मिले कैंपस के मुख्य स्थल भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में शामिल हुए मुकेश अग्निहोत्री चंडीगढ़: बीजेपी मेडिकल सेल ने जीएमसीएच-32 में पीजी मेडिकल सीटों की संख्या बढ़ाने पर जताई खुशी खेलों से नशे के खिलाफ मुहिम को मजबूती दे रहे युवा: मुकेश अग्निहोत्री अमृतसर के कोटला बाथूगढ़ गांव को मिला 1.70 करोड़ रुपये का नया खेल स्टेडियम शिमला में फंसे रूसी पैराग्लाइडर का रेस्क्यू, एक-एक सेकंड पर टिकी थीं सबकी निगाहें चंडीगढ़ की ऑलराउंडर काशीवी गौतम इंग्लैंड सीरीज के लिए इंडिया ए टीमों में शामिल पालमपुर की खूबसूरती पर शहरीकरण का असर! देवदार के पेड़ और चाय के बागान हो रहे खत्म पंजाब ओपन लेडीज गोल्फ चैंपियनशिप के पहले दिन कड़ा मुकाबला, चार गोल्फरों ने साझा किया शीर्ष स्थान