Home Himachal Pradesh हिमाचल की हमीरपुर सीट पर BJP का कब्जा: कमलेश ठाकुर, हरदीप सिंह...

हिमाचल की हमीरपुर सीट पर BJP का कब्जा: कमलेश ठाकुर, हरदीप सिंह बावा और आशीष शर्मा जीते

शिमला। राजवीर दीक्षित

“BJP’s Ashish Sharma Triumphs in Hamirpur By-Election” हिमाचल प्रदेश में तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज घोषित हो गए।

देहरा और नालागढ़ विधानसभा सीट कांग्रेस के खाते में आ गई है। हमीरपुर सीट पर बीजेपी के आशीष शर्मा ने जीत दर्ज की है। इस उपचुनाव में 13 उम्‍मीदवार मैदान में उतरे थे।

देहरा विधानसभा सीट से राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) की कमलेश (53), जो मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की पत्नी भी हैं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के होशियार सिंह (57) और स्वतंत्र उम्मीदवार सुलेखा देवी (59), अरुण अंकेश स्याल (34) और एडवोकेट संजय शर्मा (56) मैदान में थे।

हिमाचल प्रदेश के देहरा विधानसभा उपचुनाव में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर ने जीत हासिल की है।

➡️    देखें Video: दूसरे के गौदाम का माल भी बेच गए जयराम, मुकेश अग्निहोत्री के तंज ने BJP को डाला मुश्किल में।

हिमाचल प्रदेश के देहरा विधानसभा उपचुनाव जीतने पर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर ने कहा, “पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस दिन के लिए दिन-रात मेहनत की। मैं इसका सारा श्रेय उन लोगों को दूंगी जो पूरे समय पार्टी के साथ खड़े रहे। मुझे देहरा के लोगों पर गर्व है।”

नालागढ़ में कांग्रेस के हरदीप सिंह बावा ने जीत हासिल कर ली है। उन्होंने भाजपा के कृष्ण लाल ठाकुर को चुनाव हराया है।

हमीरपुर में भारतीय जनता पार्टी के आशीष शर्मा ने जीत हासिल कर ली है। उन्होंने कांग्रेस के डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा को चुनाव हराया।

हमीरपुर विधानसभा सीट से भाजपा के आशीष शर्मा (37), कांग्रेस के डॉ. पुष्पिंदर वर्मा (48) और स्वतंत्र उम्मीदवार प्रदीप कुमार (58) और नंद लाल शर्मा (64) मैदान में थे।

नालागढ़ विधानसभा सीट से हरदीप सिंह बावा (44), भाजपा के केएल ठाकुर (64), स्वाभिमान पार्टी के किशोरी लाल शर्मा (46), और स्वतंत्र उम्मीदवार गुरनाम सिंह (48), हरप्रीत सिंह (36) और विजय सिंह (36) मैदान में थे।

Translate »
error: Content is protected !!