सुक्खू सरकार में नौकरियों की भरमार: हिमाचल प्रदेश पुलिस में 1088 कांस्टेबल पदों पर शुरू हुई बंपर भर्ती, जाने कब तक करें आवेदन।

शिमला । राजवीर दीक्षित

(Himachal’s Sukhu Government Unleashes Recruitment Fury) हिमाचल की सुक्खू सरकार ने भर्तियां शुरू की है। राज्य लोक सेवा आयोग पुलिस कांस्टेबल (HPPSC Constable Recruitment 2024) के 1088 पदों को भरेगा। इस संबंध में लोक सेवा आयोग ने इन पदों को विज्ञापित करने के साथ ही ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

708 पुरुष और 380 पद महिलाओं की भर्ती

गुरुवार को राज्य लोक सेवा आयोग ने पुरुष कांस्टेबल (Constable Recruitment 2024) के 708 पदों को और महिला कांस्टेबल के 380 पदों को विज्ञापित किया है। आयोग द्वारा विज्ञापित पुलिस कांस्टेबल के पदों के अनुसार पुरुष कांस्टेबल के 708 पदों में से 208 पदों को अनारक्षित श्रेणी से भरा जाएगा।

➡️ पुलिस स्टेशन में शराब और कबाब की पार्टी से आया भूचाल, अगले वीडियो में होंगे खास खुलासे।

इसके अतिरिक्त अन्य शेष पदों को अलग-अलग श्रेणियों से भरा जाएगा। इसके अतिरिक्त महिला कांस्टेबल के विज्ञापित किए गए 380 पदों में से 104 पदों को अनारक्षित श्रेणी से भरे जाएंगे।

इसके अलावा अन्य शेष पदों को अलग-अलग श्रेणियों से भरा जाएगा, जिसका पूरा विवरण लोक सेवा आयोग ने अपनी वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया है। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के सचिव देवेंद्र कुमार रतन ने जानकारी दी है कि पुलिस कांस्टेबल के पदों को विज्ञापित कर दिया गया है। पुलिस कांस्टेबल भर्ती के इच्छुक उम्मीदवार 31 अक्टूबर तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

महिलाओं पुलिस कांस्टेबल भर्ती (HPPSC Constable Recruitment 2024) में कोटा 25 प्रतिशत से बढ़ाकर 30 प्रतिशत किया गया। पहले ये पुलिस कांस्टेबल भर्ती पुलिस विभाग द्वारा की जानी थी, लेकिन पिछली सरकार के दौरान पुलिस भर्तियों में हुई गड़बड़ियों के बाद पुलिस भर्ती लोक सेवा आयोग से करवाने का निर्णय लिया गया था।