Home accident Instagram Reel ने बचाई महिला की जान

Instagram Reel ने बचाई महिला की जान

वृंदावन । राजवीर दीक्षित

(“Instagram Reel Saved a Life “) उत्तर प्रदेश के वृंदावन में हुए दर्दनाक नाव हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। इस हादसे में अब तक 15 श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि हो चुकी है, लेकिन इसी बीच एक चौंकाने वाली और राहत भरी खबर सामने आई है। लुधियाना की रहने वाली रजिंदर कौर इस हादसे में मौत के मुंह से बाहर निकलकर सुरक्षित लौट आईं—और इसकी वजह बनी एक इंस्टाग्राम रील!

रजिंदर कौर ने बताया कि हादसे के समय वह भी उसी नाव में सवार थीं। अचानक उन्होंने देखा कि पुल तेजी से उनकी ओर आ रहा है। नाव चालक ने तेजी से नाव निकालने की कोशिश की, लेकिन कुछ ही पलों में पुल नाव से टकरा गया और नाव पलट गई। देखते ही देखते सभी यात्री पानी में गिर गए और चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई।

इस खौफनाक स्थिति में रजिंदर कौर को अचानक एक इंस्टाग्राम रील याद आ गई, जिसमें बताया गया था कि अगर पानी में गिर जाएं तो घबराना नहीं चाहिए, मुंह नहीं खोलना चाहिए और सांस रोककर शरीर को संतुलित रखते हुए हाथ-पैर चलाने चाहिए। उन्होंने वही तरीका अपनाया और खुद को डूबने से बचा लिया।

कुछ ही देर बाद रेस्क्यू टीम दूसरी नाव लेकर पहुंची और उन्हें समेत कुछ अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
यह घटना न सिर्फ एक बड़ा हादसा है, बल्कि यह भी दिखाती है कि सही जानकारी कभी भी जीवन बचाने का कारण बन सकती है। सोशल मीडिया जहां कई बार आलोचना का विषय बनता है, वहीं इस बार एक रील ने किसी की जिंदगी बचा ली।

Translate »
error: Content is protected !!